फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 200 मीटर दूर थी पीसीआर, दो सहेलियों ने संघर्ष कर दबोचा बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मंगलवार रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद सहेली उर्मिल के साथ सैर पर निकली। सड़क सुनसान थी। सेक्टर 1-4 के अर्बन हेल्थ सेंटर के पास पहुंचीं तो तीन युवक बाइक पर आए और रास्ता पूछने के बहाने मेरे गले से सोने की चेन झपट ली। कुछ समझ पाती उससे पहले पीछे से एक युवक आया और फोन छीनने के लिए दो बार धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। जब बदमाश फोन उठाने लगा तो सहेली उर्मिल ने उसे दबोच लिया। मेरे पास डंडा था, उस डंडे उसे उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी खुद को छुड़वाकर भागने लगा।घटनाक्रम से 200 मीटर पर एक पीसीआर खड़ी थी। युवक के पीछे भागे, चिल्लाये की फोन छीनकर भाग रहा है। इस दौरान सामने से आ रहे एक दुधिये और पीसीआर ने युवक का पीछा किया और उसे दबोच लिया। दोनों सहेलियों ने हिम्मत दिखाई तो ऐसा कर पाए। (जैसा सेक्टर 1-4 में रहने वाली राजदुलारी ने बताया)
विज्ञापन

छीना-झपटी के तीनों आरोपी काबू, जेल भेजे
सेक्टर 1-4 में मंगलवार रात राजदुलारी से सोने की चेन छीनने व मोबाइल छीनने के प्रयास करने वाले तीनों आरोपियों को एचटीएम थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को आरोपी नियाणा निवासी आकाश, अविश और नसीब को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें