मंडी आदमपुर। गांव सदलपुर निवासी महिला ने 2 लोगों पर सोने के आभूषण चुराने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में कोमल ने बताया कि वह गांव सदलपुर के खेत में बनी ढाणी में रहती है। 7 अगस्त को वह अपनी ढाणी में सो रही थी। सुबह उठकर देखा तो अलमारी में कपड़े के पास रखे उसके सोने के कान की बाली व गले की तबीजी गायब है। उसे शक है कि गांव के ही अनिल उर्फ कालू व अजय ने गहने चुराए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
80 किलो डोडापोस्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
हिसार। पुलिस की नशा निरोधक टीम ने राजगढ़ हाईवे पर देवसर नहर के पास कार सवार दो युवकों से 80 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद किया। आजाद नगर थाना पुलिस ने गैंडावासी निवासी मुकेश और संजय के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। एएसआई फलेल सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि कार सवार दो युवक भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर राजस्थान से शहर की तरफ आ रहे हैं। शक के आधार पर मुकेश और संजय की कार की तलाशी ली तो 80 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ।