फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंसी को भुगतान, 10 दिनों में शुरू हो जाएगा पेयजल लाइन बिछाने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम व अमरूत योजना के तहत पेयजल लाइन बिछा रही एजेंसी के बीच सुलह हो गई। इसके तहत नगर निगम प्रशासन ने एजेंसी को भुगतान कर दिया है और एजेंसी भी अगले 10 दिनों में बंद पड़े काम को फिर से शुरू करने को तैयार हो गई है। काम फिर से शुरू करने के लिए एजेंसी ने खड़गपुर व गुजरात से मंगवाने के ऑर्डर जारी किए हैं, जो सात दिनों में शहर पहुंच जाएंगी। एजेंसी का दावा है कि अगले 10 दिनों में वह काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन

बता दें कि सातरोड़ में पिछले पांच माह से पेयजल लाइन बिछाने का काम एजेंसी ने बंद किया हुआ है। एजेंसी का कहना था कि निगम प्रशासन ने उसका भुगतान रोका हुआ था, जिस वजह से उसने काम रोका था।
साढ़े तीन करोड़ का किया भुगतान
एजेंसी की मानें तो निगम प्रशासन ने उसके करीब पांच करोड़ के बिल रोके हैं। फिलहाल निगम ने उसके करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के बिल पास किए हैं, जो इस साल के जनवरी तक के हैं।
विज्ञापन

पहले फिरनी का काम किया जाएगा पूरा
एजेंसी का कहना है कि पहले सातरोड़ की फिरनी पर बची हुई लाइन बिछाने का काम पूरा किया जाएगा। वह इस माह के अंत तक यह काम पूरा कर देंगे। फिरनी पर करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। फिरनी का काम पूरा होने से यहां सड़क बनाई जा सकेगी। हालांकि एजेंसी का कहना है कि सातरोड़ का पूरा काम इस साल के अंत ही पूरा हो सकेगा।
सातरोड़ में 15 किलोमीटर की लाइन बिछानी बाकी
अमरूत योजना के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में 32 करोड़ की लागत से करीब 130 किलोमीटर की पेयजल लाइन बिछाई जानी थी। अक्तूबर 2018 में एजेंसी को काम का वर्क ऑर्डर जारी किया गया था और उसे यह काम मार्च 2020 तक पूरा करना था। मगर निर्धारित समय अवधि में एजेंसी काम को पूरा नहीं कर सकी। अभी तक एजेंसी ने कुल 130 में से करीब 95 किलोमीटर की ही पेयजल लाइन बिछाई है। इसमें से सबसे ज्यादा 35 किलोमीटर की लाइन वार्ड 11 में बिछाई जानी थी, जिसमें भी अभी तक 20 किलोमीटर की लाइन ही बिछाई गई है।
विज्ञापन

वर्जन
एजेंसी को भुगतान कर दिया गया है। अब वह जल्द ही काम शुरू कर देगी।
अशोक गर्ग, निगमायुक्त
वर्जन
10 दिनों में काम शुरू कर दिया जाएगा। कोशिश रहेगी कि इस साल के अंत तक यह काम पूरा हो जाए।
पीयूष आनंद, मालिक, केबीपीकेजेजेवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें