फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरालंपिक: तरुण ढिल्लों बोले- मैं अनलकी रहा, मां बोलीं- बेटा आगे और मौके मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। टोक्यो पैरालंपिक में रविवार को हिसार के खिलाड़ियों का सफर खत्म हो गया। बैडमिंटन खिलाड़ी तरुण ढिल्लो को इंडोनेशिया के खिलाड़ी से मिली हार के साथ ही पदक की उम्मीद टूट गई। इससे परिजनों के साथ खेल प्रेमियों को मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन

मां से बात करते हुए मूलरूप से सातरोड़ कलां निवासी तरुण ढिल्लो ने कहा कि मुझे हार का मलाल है, मैं अनलकी रहा। इस पर उनकी मां सलोचना ने हिम्मत देते हुए कहा बेटा आगे और मौके मिलेंगे। यहां तक पहुंचना भी बड़ी बात है। हम सब को तुम पर गर्व है।
अब वर्ल्ड चैंपियनशिप पर फोकस
तरुण ने बताया कि वह खूब खेला, अच्छा खेला। मैंने अपनी तरफ से बेस्ट करने की कोशिश की। अब तरुण ढिल्लों का फोकस अगले माह जापान में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप पर रहेगा। इसको लेकर वह अभी से तैयारी शुरू कर देगा, ताकि इस चैंपियनशिप में वह गोल्ड मेडल हासिल कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें