फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल पैरा कमांडो राजेश की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
हवलदार राजेश कुमार को सलामी देती सेना की टुकड़ी । - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
बाढड़ा (चरखी दादरी)। पांच दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए नांधा निवासी पैरा कमांडो राजेश कुमार की दिल्ली बेस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार शाम गांव में राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। एसडीएम शंभू राठी ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना के जवानों ने छह राउंड फायर कर दिवंगत जवान को अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन

गांव नांधा निवासी महासिंह के बेटे राजेश कुमार वर्ष 2003 में सेना में भर्ती हुए थे। बेहतरीन प्रदर्शन पर उन्हें सेना की पैरा कमांडो की 4 विकास यूनिट में शामिल किया गया था। 13 अक्तूबर को राजेश कितलाना मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें दिल्ली स्थित आर्मी के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के उनकी मौत हो गई। मुख्यमंत्री की तरफ से एसडीएम शंभू राठी व जिला प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार शेखर नरवाल ने उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। सेना व हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने हवा में गोली चलाकर जवान को अंतिम सलामी दी। इस मौके पर पूर्व सरपंच दिनेश कुमार, राजेंद्र कुमार, पूर्व सरपंच सूबेसिंह, इंद्र सिंह, शमशेर, सुभाष सांगवान, सुभाष सत्येंद्र सिंह आदि ग्रामीण मौजूद थे।
छोटा भाई भी सेना में
हवलदार राजेश कुमार के दो बेटी और एक बेटा है। राजेश के पिता महासिंह ने बताया कि राजेश का छोटा भाई पीतांबर भी सेना में कार्यरत है। राजेश ने अपने सेवाकाल में देश के दुर्गम इलाकों में अपनी जान की बाजी लगाकर कई ऑपरेशन सफल बनाए। एसडीएम शंभू राठी ने शहीद राजेश कुमार भारत माता के सच्चे सपूत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो -30
पैरा कमांडो राजेश।
फोटो 31
हवाई फायर कर जवान को सलाती देती सेना की टुकड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें