फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक के तार हिसार से जुड़े, कैथल-करनाल पुलिस ने मारा छापा, हिंदवान से युवक को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पेपर लीक मामले में हिसार का नाम भी जुड़ गया है। कैथल में पकड़े गए आरोपियों से हिसार के नरेंद्र का नाम सामने आया है। इसके बाद कैथल व करनाल पुलिस शनिवार शाम करीब चार बजे हिसार पहुंची। करनाल पुलिस टीम ने लघु सचिवालय कॉलोनी में छापा मारा। नरेंद्र की पत्नी पटवारी बताई जा रही है। जो लघु सचिवालय की आवासीय कॉलोनी में रहती है। वहीं, कैथल पुलिस हिंदवान गांव से सुनील नाम के युवक को अपने साथ ले गई है। इससे पहले परीक्षा पास कराने के नाम पर सोशल मीडिया के जरिये 11 लाख रुपये मांगने के आरोप में पुलिस ने उकलाना के के साहू निवासी अंकित सोढी व भिवानी के चांग गांव निवासी संजय दहिया को गिरफ्तार किया है, दोनों रिश्ते में भाई हैं। इसी पोस्ट को देखकर हिसार आईजी की टीम सक्रिय हुई।
विज्ञापन

एचएसएससी की ओर से शनिवार को हरियाणा पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। सुबह 10:30 बजे परीक्षा शुरू हुई। दोपहर करीब एक बजे से पहले ही सोशल मीडिया में पेपर की आंसर की वायरल होने लगी। कुछ कोचिंग इंस्टीट्यूट संचालकों ने भी पेपर लीक होने की बात कही। वहीं इसी दौरान कैथल में तीन लोगों के पेपर लीक करने और उनके पकड़े जाने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हुई। तीनों युवक एक गाड़ी में बैठकर मोबाइल के माध्यम से परीक्षार्थियों को पेपर कराने की तैयारी में थे। तीनों युवकों से पुलिस ने आंसर की भी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने हिसार के एक युवक के गिरोह में शामिल होने की बात कही। इसके बाद शाम करीब चार बजे कैथल और करनाला की पुलिस टीम ने लघु सचिवालय की आवासीय कॉलोनी और हिंदवान गांव में छापा मारा। जहां से एक युवक को पकड़कर पुलिस अपने साथ ले गई है।
30 हजार लेकर फर्जी फिंगरप्रिंट करने की थी तैयारी
दूसरी ओर पुलिस ने उकलाना के साहू निवासी अंकित सोढी व भिवानी के चांग गांव निवासी संजय दहिया को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अंकित सोढी ने हरियाणा पुलिस का पेपर पास करवाने के बारे में इंस्टाग्राम पर पोस्ट तक डाली थी। अंकित ने पोस्ट में लिखा कि हरियाणा पुलिस भर्ती का पेपर पास करवाने के लिए संपर्क करें। खर्चा 11 लाख रुपये। उसी पोस्ट को देखकर हिसार आईजी की टीम सक्रिय हुई और जांच कर दो आरोपियों को दबोच लिया। आरोपी 30 हजार रुपये लेकर फर्जी फिंगरप्रिंट बनाकर भर्ती में फर्जीवाड़ा करने की तैयारी में थे। शुक्रवार को एएसपी उपासना की शिकायत पर उकलाना थाने में केस दर्ज किया गया। इसके बाद अंकित और संजय को कोर्ट में पेश करके 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

दो और साथियों को साथ बनाया था प्लान
साहू गांव निवासी सतनाम व अमित कुमार, अंकित व चांग निवासी संजय ने भर्ती के नाम पर रुपये कमाकर कर्जा उतारने के लिए सारा प्लान तैयार किया था। अंकित की ओर से इंस्टाग्राम पर डाली गई पोस्ट में उसने खुद का मोबाइल नंबर दिया हुआ था। जांच में सामने आया कि जब इनसे कोई फोन पर संपर्क करता था तो यह भर्ती का रेट 11 लाख रुपये बताते और पेपर पास करवाने के नाम पर 30 हजार रुपये एडवांस लेते। उनके अंगूठे का प्रिंट कागज पर ले लेते थे। पेपर देने के बाद उसकी शीट बदलकर उसे पेपर में पास करवा दिया जाएगा।
पहले भी कई परीक्षाओं में आ चुका हिसार का नाम
एयरफोर्स भर्ती परीक्षा, ग्राम सचिव परीक्षा के अलावा अन्य परीक्षाओं में भी हिसार का नाम इसी तरह पहले भी आ चुका है। हिसार का एक युवा महेंद्रगढ़ में पटवारी की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर पेपर देते पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें