फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: प्रदेश में दो बरवाला, दोनों में ही पुरुष चेयरमैन बना दिए, हिसार में बननी थी महिला चेयरपर्सन

Fri, 27 Jan 2023 06:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार के बरवाला पंचायत समिति चेयरमैन की कुर्सी पर संकट है। निर्वाचन आयोग ने पंचायत विभाग के निदेशक को पत्र भेज जवाब मांगा है। दोनों बरवाला में ही पुरुष चेयरमैन बना दिए, हिसार के बरवाला में महिला चेयरपर्सन बनाई जानी थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बरवाला नाम के दो ब्लॉक प्रदेश में होने के कारण अधिकारियों ने पंचायत समिति चेयरमैन पद को आरक्षित करने में गलती कर दी। दोनों ही जगह पुरुष के लिए चेयरमैन का पद रिजर्व रखा। जबकि हिसार के बरवाला में महिला चेयरपर्सन बनाई जानी थी। अब निर्वाचन आयोग ने पंचायत विकास विभाग के निदेशक को पत्र लिखकर इस बारे में जवाब मांगा है। अब बरवाला के चेयरमैन के पद को लेकर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन


हिसार जिले में बरवाला खंड की पंचायत समिति है। इसके अलावा पंचकूला में बरवाला खंड की भी पंचायत समिति है। दोनों बरवाला की स्पेलिंग भी एक ही है। पंचायत समिति के चुनाव को लेकर दोनों के क्रमांक नंबर 10,11 थे। निर्वाचन कार्यालय की ओर से 22 सितंबर 2022 को चेयरमैन पद आरक्षित करने के बारे में निर्देश जारी किए गए थे।

इसके बाद निर्वाचन आयोग ने 28 सितंबर को एक दूसरा सुधार पत्र भेजा। इसमें हिसार के बरवाला में महिला के लिए यह पद आरक्षित करने के निर्देश थे। पंचकूला के बरवाला की पंचायत समिति के लिए महिला चेयरपर्सन का आरक्षण तय किया गया था।
विज्ञापन


जब चेयरमैन के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अधिसूचना के लिए रिपोर्ट भेजी गई तो राज्य निर्वाचन आयोग को पता लगा कि हिसार के बरवाला में महिला का पद आरक्षित करने के बजाय वहां पुरुष को चेयरमैन बना दिया गया है। इस गलती की जानकारी मिलने के बाद निर्वाचन कार्यालय ने पंचायत विकास विभाग के निदेशक को पत्र लिखकर जवाब मांगा है।

अब क्या होगा
अब निर्वाचन आयोग के पास दो ही रास्ते हैं। इसमें पहले विकल्प में चेयरमैन के पद का चुनाव निरस्त किया जा सकता है। इसके बाद दोबारा से यहां महिला चेयरपर्सन का चुनाव कराया जाए। दूसरे विकल्प निर्वाचन आयोग दोबारा से अधिसूचना जारी कर बरवाला बीडीसी चेयरमैन का पद पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित करे।

मुख्यालय से मिले निर्देशों के अनुसार ड्रॉ किया गया था। मुख्यालय की ओर से ही इस बारे में जवाब दिया जाएगा। इस संबंध में उच्च अधिकारी ही फैसला लेंगे। बीडीपीओ ने ही इस संबंध में पत्राचार किया था। - अश्वीर नैन, एसडीएम, बरवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें