फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद से पहले ब्लॉक समिति के होंगे चुनाव

Wed, 23 Mar 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
विज्ञापन
जिला परिषद चुनाव - फोटो : bureau
विज्ञापन
जिला परिषद से पहले ब्लॉक समिति के चुनाव हो सकते हैं। कैप्टन से मिलकर वापस लौटे ब्लॉक समिति सदस्यों ने बताया कि इस महीने के आखिरी तक चुनाव की तारीख तय हो जाएगी। 28 से बाद किसी भी दिन तारीख का एलान हो सकता है।
विज्ञापन

जिला परिषद चेयरमैन को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। चेयरमैन के नाम पर सहमति नहीं हो पा रही। इस कारण चुनाव की तारीख तय नहीं हो पा रही।

पिंजौर - चंडीगढ़ के बीच घूम रहे जिला परिषद सदस्यों की कैप्टन अभिमन्यु से मंत्रणा नहीं हो सकी। ऐसे में होली के त्योहार के बाद फिर से मीटिंग बुलाई जाएगी। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु तथा सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता जिला परिषद चेयरमैन का नाम तय करेंगे। जिला परिषद के नाम को लेकर अभी सहमति नहीं हो पा रही। 

ऐसे में जिला परिषद से पहले ब्लॉक समितियों के चुनाव कराए जा सकते हैं। हिसार टू ब्लॉक के सदस्य बहुमत के साथ वित्तमंत्री से मिल चुके हैं। वहां से इन लोगों को हरी झंडी मिलने की बात कही जा रही है। माना जा रहा है कि जिला प्रशासन को ब्लॉक समिति की तारीख तय करने का निर्देश दिया गया है। अब बुधवार से लगातार पांच दिन का अवकाश है। ऐसे में सोमवार 28 मार्च को ब्लॉक समिति की तारीख तय हो सकती है। यह माना जा रहा है कि मार्च के अंतिम या अप्रैल के प्रथम सप्ताह में ही कुछ ब्लॉक समिति का चुनाव हो सकता है।
विज्ञापन


चेयरमैन बनाने में फिसड्डी हिसार
जिला परिषद तथा ब्लॉक समितियों के चेयरमैन के चुनाव में हिसार सबसे पीछे चल रहा है। हिसार में जिला परिषद के अलावा 9 ब्लॉक समितियों के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन चुने जाने हैं। दस चेयरमैन में से अब तक एक भी नहीं चुना जा सका है।

अंदरूनी विरोध का खतरा
अधिकतर जिलों में भाजपा के चेयरमैन बने हैं। रोहतक और सिरसा में भी भाजपा अपना चेयरमैन बना चुकी है। ऐसे में भाजपा का हिसार में चेयरमैन बनना तय माना जा रहा है। यहां भाजपा की ओर से चार प्रत्याशी दौड़ में होने के कारण नाम पर सहमति नहीं हो पा रही। पार्टी को कुछ दिन पहले नाम तय किए जाने पर अंदरूनी विरोध का खतरा सता रहा है। इस कारण नाम का एलान नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें