फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधर की चाह में चुकाए लाखों, फिर भी मिली मायूसी

Wed, 13 Jan 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधर के लिए लाखों रुपये का बैंक का कर्ज चुकाया फिर सरपंची का चुनाव लड़ा। गांव के मतदाताओं ने हरा दिया। अब ऐसे प्रत्याशी सरकार को कोस रहे हैं।
विज्ञापन


सरकार की शर्तों ने पंचायती चुनाव लड़ने के लिए पांच शर्तें लगाई थी। इसमें शिक्षा की शर्त के अलावा बैंक का डिफॉल्टर न होना शर्त प्रमुख थी।

डिफॉल्टर का दाग धोने के लिए सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य, जिला परिषद के सदस्य बनने के लिए प्रत्याशियों ने बैंकों को 80 लाख रुपये से अधिक का कर्ज चुकाया।

केस एक
मंगाली गांव से सरपंच पद के उम्मीदवार विनोद ने कृषि विकास बैंक को 7.47 लाख रुपये की राशि जमा कराकर नो ड्यूज हासिल किया। इतनी राशि जमा करने के बावजूद उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

केस दो
गांव बासड़ा से सतपाल ने 1.25 लाख रुपये का बैंक का कर्ज अदा किया। इसके बाद एनओसी हासिल की। एनओसी लेकर सरपंच पद के लिए नामांकन भरा। डिफॉल्टर का दाग धोकर चुनाव में उतरे तो फिर भी हार गए।
विज्ञापन


केस तीन
चिड़ौद गांव से राजेश ने 40 हजार की राशि नो ड्यूज के लिए भरी। राजेश ने बैंक से एनओसी लेकर सरपंची का नामांकन भरा। यहां भी लोगों ने राजेश का साथ नहीं दिया। इन्हें भी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

सर्वसम्मति से बने अश्विनी को नामांकन के लिए भरने पडे़ दो लाख
स्याहड़वा के अश्विनी कुमार के नाम पर गांव के लोगों ने सर्वसम्मति बना दी थी। सरकार की शर्तों के अनुसार 2 लाख रुपये बैंक लोन के चलते वह नामांकन नहीं भर सकते थे। ऐसे में उन्होंने पहले बैंक का कर्ज भरकर एनओसी हासिल की। फिर नामांकन जमा कराया।

बैंक, बिजली विभाग को मिला लाखों का बकाया
पहले, द्वितीय व तृतीय आदि सभी चरणों के नो ड्यूज भरे जाने से बैंक व बिजली विभाग को लाखों रुपये की राशि नो ड्यूज के रूप में प्राप्त हुई।

इनमें डिफॉल्टरों से भी काफी राशि आई है। कृषि विकास बैंक की ओर से रविवार दस जनवरी के नामांकन के आखिरी दिन भी नो ड्यूज के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी।

कृषि विकास बैंक को मिले 80 लाख
मटका चौक के नजदीक स्थित कृषि विकास बैंक की हिसार सर्कल की ब्रांचों में कुल 12 हजार 998 नो ड्यूज भरे गए। इनमें 9 जनवरी तक सभी ब्रांचों से लगभग 80 लाख रुपये के लगभग राशि नो ड्यूज के रूप में बैंक को प्राप्त हुई।

बिजली विभाग में आया 757.41 लाख का राजस्व
बिजली विभाग में हिसार सर्कल में पंचायती उम्मीदवारों ने कुल 17 हजार 154 नो ड्यूज भरे गए। इनमें डिविजन नंबर एक, डिविजन दो, हांसी, फतेहाबाद, टोहाना आदि से कुल 757.41 लाख रुपये की राशि नो ड्यूज के रूप में विभाग को प्राप्त हुई है।
विज्ञापन


सितंबर 2015 में कुल 8459 नो ड्यूज से 278.32 लाख, दिसंबर माह में 5600 नो ड्यूज से 293 लाख, तथा जनवरी 2016 में कुल 3095 नो ड्यूज से 186.09 लाख रुपये की राशि विभाग को प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें