फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाकी गेट से गुरुद्वारा तक तीन फुट चौड़ा होगा रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
वन वे की प्लानिंग के बीच आई अड़चनों से ग्रोवर मार्केट रोड से लेकर बस स्टैंड तक एक तरफ लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए प्रशासन यह रोड तीन फुट और चौड़ा करेगा।
विज्ञापन


इसके लिए तलाकी गेट से लेकर गुरुद्वारा तक के बीच का डिवाइडर तोड़ा जाएगा। चार फुट के इस डिवाइडर को हटाकर केवल एक फुट का ही डिवाइडर बनाया जाएगा।

इस डिवाइडर को हटाने के बाद तीन फुट की सड़क और निकल आएगी। इतना ही नहीं यह सड़क ग्रोवर मार्केट से बस स्टैंड की तरफ जाने वाले रास्त की तरफ चौड़ी होगी।

ट्रैफिक पुलिस और बीएंडआर की हो चुकी बात
ट्रैफिक पुलिस ने इस मामले को लेकर बीएंडआर से बात कर ली है। बीएंडआर को पुलिस का यह प्लान समझ आया है और उन्होंने एक से दो दिन के अंदर डिवाइडर तुड़वाने की बात कही है। हालांकि डिवाइडर नगर निगम के हैं। निगम अधिकारियों की तरफ से भी इसके लिए पॉजिटिव सोच है।

सेंट्रल जेल की ओर से आने वाले वाहनों के लिए यह बदलाव
पुलिस ने डाबड़ा पुल, सेंट्रल जेल वन और बैंक कॉलोनी के सामने पुलिस पर चढ़ते वक्त लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए भी प्लानिंग की है।

ट्रैफिक पुलिस इसके लिए पुल से नीचे उतरते ही सेंट्रल जेल की तरफ बेरिकेड्स रखेगी। सेंट्रल जेल और रेडक्रॉस की तरफ से आने वाले वाहन सीधे डाबड़ा पुल पर नहीं चढ़ेंगे।
विज्ञापन


अगर उन्हें पुल पर चढ़ना है तो वे टाउन पार्क गेट के सामने बने डिवाइडर कट से अपना वाहन घुमाकर लाएंगे। इसके अलावा बैंक कॉलोनी की तरफ से आने वाले वाहन भी कोटा क्लासेज इंस्टीट्यूट के समाने से होकर अपोलो अस्पताल के पास की सड़क से मुख्य रोड पर आएंगे। दोनों तरफ बेरिकेड्स लगाए जाएंगे।

यह होगा फायदा
दोनों प्लानिंग को लेकर ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह से तैयार है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों प्लान सिरे चढ़ जाएंगे। लेनिंग के काम को लेकर भी पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने तैयारियां कर ली हैं। अधिकारियों का कहना है कि एक से दो दिन के अंदर लेनिंग का काम भी शुुरू हो जाएगा।

तलाकी गेट से लेकर गुरुद्वारा तक का डिवाइडर भी तोड़ा जाएगा। यहां चार फुट के डिवाइडर को हटाकर केवल एक फुट का ही डिवाइडर रहेगा। इससे तीन फुट सड़क चौड़ी हो जाएगी। डाबड़ा पुल पर भी वीरवार से बेरिकेड्स लगेंगे।
विज्ञापन

- जगदेव सिंह, एसएचओ ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें