फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: बीड़ी के चक्कर में जिंदा जला, हिसार स्टैंड के पास अस्थायी रैन बसेरे में सो रहा था मृतक

Tue, 20 Feb 2024 02:56 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार में अस्थायी रैन बसेरे में व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग रात को रैन बसेरा में ही सोया था। उसने रात को बीड़ी सुलगाई। उसने जलती हुई बीडी बिस्तर में ही डाल दी। जिस कारण गद्दे में आग लग गई।
विज्ञापन
हिसार का अस्थाई रैन बसेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के बस अड्डे के पास रोडवेज बस में बनाए गए अस्थायी रैन बसेरे में जिंदा जलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान उमरा निवासी 60 वर्षीय प्रेम के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय प्रेम पिछले लंबे समय से हिसार बस अड्डे के आसपास ही घूमता रहता था। यहां लोगों से खाना मांग कर खा कर लावारिस की तरह फिरता रहता था। रात के समय रोडवेज की बस में बने अस्थायी रैन बसेरा में ही सोता था। सोमवार की रात को वह रैन बसेरा में ही सोया था। बस में पड़े गद्दे व कंबल लेकर सो रहा था।

पुलिस के अनुसार प्रेम ने नशा किया हुआ था। उसने रात को बीड़ी सुलगाई। उसने जलती हुई बीडी बिस्तर में ही डाल दी। जिस कारण गद्दे में आग लग गई। कुछ देर बाद आग तेज हो गई। लोगों ने आग देखकर पुलिस व फायर ब्रिगेड को फोन किया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
रात के समय आग में जलने से उमरा निवासी प्रेम की मौत हो गई। शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों को सूचना भेज कर अस्पताल बुलाया है। -सुरेंद्र सिंह , एसआई , बस अड्डा चौकी , हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें