हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अधिकारियों को स्वास्थ्य संस्थाओं को निरंतर बिजली आपूर्ति के निर्देश जारी किए हैं। जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, ऑक्सीजन प्लांट को निर्बाध बिजली के लिए 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। दिल्ली और हिसार जोन में जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक पीसी मीणा ने कोरोना की स्थिति को देखते हुए अधीक्षक अभियंताओं और कार्यकारी अभियंताओं को निर्देश दिए। अपने अधीनस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य संस्थानों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति मुहैया करवाने के लिए हर जिले में बिजली नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। बिजली निगम के स्थानीय आपातकालीन नंबरों की सूची जारी की गई है, जिसकी निगरानी सर्कल स्तर पर नामित नोडल अधिकारी करेंगे। ये अधिकारी खुद निरंतर बिजली आपूर्ति और किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी की निगरानी करेंगे। इन अधिकारियों की अनुमति के बिना किसी भी अस्पताल के फीडर को बंद नहीं किया जाएगा। व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अधिकारी प्रतिदिन की बिजली आपूर्ति, कटौती सहित अन्य सूचनाएं साझा करेंगे।
ये हेल्पलाइन नंबर किए जारी
बिजली आपातकालीन नंबरों की सूची जारी की गई है। इसके अलावा बिजली से संबंधित किसी समस्या के लिए विभाग के टोल फ्री नंबर 1912/18001804334 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
जिला नंबर
हिसार 9812452597
फरीदाबाद 9540954708
भिवानी 8222882974
गुरुग्राम-फर्स्ट 7290038998
गुरुग्राम-सेकंड 8929108428
चरखी दादरी 9138290236
फतेहाबाद 8053299940
नारनौल 8059888214
पलवल, नूंह 8059888404
जींद 8221901531
रेवाड़ी 8816888986
सिरसा 9812556099