फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूहगान में ओपी जिंदल, आईडीडीएवी स्कूल बने विजेता

विज्ञापन
बाल भवन में मंडल स्तरीय बाल महोत्सव में गान की प्रस्तुति देने से पहले रिहर्सल करतीं छात्राएं।सं? - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। मंडल स्तरीय बाल महोत्सव में आखिरी दिन समूहगान में ओपी जिंदल हिसार, आईडीडीएवी हिसार व जीएमएसएसएस सिरसा की टीम विजेता बनी। पांच दिवसीय मंडल स्तरीय महोत्सव के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बाल भवन में बाल महोत्सव प्रतियोगिताओं का वीरवार को आखिरी दिन रहा। इस दौरान समूहगान प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्राइवेट और गवर्नमेंट स्कूलों ने हिस्सा लिया। इस दौरान इंडस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी प्रिया, हेमू, भूमि, सुहानी, गुंजन, गरीमा, अन्नया व प्रंजाल ने एक-एक पद बढ़ते जाए गीत सुनाकर सभागार में मौजूद सभी लोगों को गुनगनाने पर मजबूर कर दिया। फतेहाबाद के डीएवी पब्लिक स्कूल के 9 विद्यार्थियों ने हम सात सुरों में गाए जीवन की एक कहानी गीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा डीएवी टोहाना के 8 विद्यार्थियों ने अखर मैं तेरे नालो कोई भी सोना देखा ना गाना गाया।
विज्ञापन

रिजल्ट इस प्रकार रह
समूह गान ग्रुप-2 कक्षा 6 से 8
प्रथम ओपी जिंदल मॉर्डन स्कूल हिसार
द्वितीय केएल आर्य डीएवी पब्लिक स्कूल हिसार
तृतीय एसबीपीडीएवी सेंचुरी स्कूल फतेहबादा
समूह गान ग्रुप-3 कक्षा 9 से 10
प्रथम आईडीडीएवी पब्लिक स्कूल हिसार
द्वितीय केएल आर्य डीएवी पब्लिक स्कूल हिसार
तृतीय डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल जींद
समूह गान ग्रुप-4 कक्षा 11 से 12
प्रथम जीएमएस एसएस डबवाली सिरसा
द्वितीय एसबीपीडीएवी स्कूल फतेहाबाद
तृतीय न्यू सतलुज स्कूल सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें