फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू में बीएड समेत शिक्षा पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश आज से

विज्ञापन
जीजेयू हिसार में प्रवेश पोर्टल के शुभारंभ पर मौजूद कुलपति प्रो. विजय कुमार और अन्य। 
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में नए शैक्षणिक सत्र के लिए बीएड सहित विभिन्न शिक्षा पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी।
विज्ञापन


इच्छुक अभ्यर्थी 14 से 29 सितंबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने प्रवेश पोर्टल का शुभारंभ कर प्रवेश विवरणिका का विमोचन किया।

उन्होंने बताया कि सभी शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय से 11 शिक्षा महाविद्यालय संबद्ध हैं। प्रवेश प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए पोर्टल को अपग्रेड किया गया है। इस अवसर पर प्रो. विकास वर्मा, प्रो. सुनील शर्मा, प्रो. संदीप राणा, प्रो. कर्मपाल नरवाल, प्रो. विनोद कुमार बिश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह रहेगा शेड्यूल :

महाविद्यालयों के अधिष्ठाता प्रो. विकास वर्मा ने बताया कि आवेदकों का संभावित स्कोर 30 सितंबर को वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा। अभ्यर्थी 1 से 4 अक्तूबर तक आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। मेरिट सूची 5 अक्तूबर को जारी होगी। प्रथम ऑनलाइन काउंसिलिंग 6 अक्तूबर को होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 8 अक्तूबर शाम 4 बजे तक आवंटित महाविद्यालय में रिपोर्ट कर शुल्क जमा करना होगा। द्वितीय ऑनलाइन काउंसिलिंग 12 अक्तूबर को होगी। इसमें सीट पाने वाले अभ्यर्थी 14 अक्तूबर शाम 4 बजे तक संबंधित महाविद्यालय में रिपोर्ट कर शुल्क जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें