फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: केमिकल फैक्टरी में सुबह पांच बजे हादसा, ट्रक से उतारते समय फटा ड्रम, एक की मौत 

Fri, 24 Dec 2021 10:31 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

औद्योगिक क्षेत्र में प्लांट नंबर 6 में रंग पेंट बनाने की एक फैक्टरी है जिसमें केमिकल लाया जाता है। फैक्टरी में शुक्रवार सुबह मजदूर ट्रक से केमिकल के ड्रम उतार रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
हिसार में केमिकल फैकटरी में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के सेक्टर 9-11 के पास स्थित औद्योगिक एरिया में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे ट्रक से केमिकल से भरे ड्रम उतारते समय ड्रम गिर कर फट गया और केमिकल मजदूरों पर बिखर गया। गैस में दम घुटने और केमिकल से जलने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र में प्लांट नंबर 6 में रंग पेंट बनाने की एक फैक्टरी है जिसमें केमिकल लाया जाता है। फैक्टरी में शुक्रवार सुबह मजदूर ट्रक से केमिकल के ड्रम उतार रहे थे। इस दौरान ही प्लास्टिक का एक ड्रम फट गया। जिस कारण मजदूर केमिकल की चपेट में आ गए। मजदूरी का काम कर रहे सातरोड निवासी 38 वर्षीय अनरजीत की मौके पर ही मौत हो गई। 50 वर्षीय किशनलाल, 23 वर्षीय पवन और 28 वर्षीय दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंची अर्बन इस्टेट थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी केस दर्ज नहीं किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें