फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीद के अंतिम दिन मूंग की ढ़ेरी रिजेक्ट करने पर भड़के किसान

विज्ञापन
मूंग की ढेरी रिजेक्ट करते खरीद एजेंसी के सदस्य। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
सिवानी मंडी। सरकार के निर्देश अनुसार एमएसपी पर मूंग की फसल खरीदे का सोमवार 15 नवंबर अंतिम दिन रहा। काफी संख्या में किसान अपने मूंग बेचने के लिए अनाज मंडी पहुंचे। लेकिन अधिकारियों ने खरीद के अंतिम दिन मूंग की कुछ ढेरियों को रिजेक्ट कर दिया। इससे किसान भड़क गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश सचिव दयानंद पूनिया ने कहा कि निश्चित रूप से सरकार किसानों के साथ मूंग खरीद में अन्याय कर रही है। पहले ही एजेंसी ने मात्र 3 से 4 दिन ही मूंग की खरीद की है। दो दिन पहले कृषि मंत्री ने जिस खरीद एजेंसी के अधिकारी को निलंबित किया था, वही अधिकारी मूंग की खरीद करने पहुंचा है। खरीद एजेंसी का अधिकारी अपनी मनमर्जी कर रहा है। किसानों के हंगामे की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे। किसान नेताओं व अधिकारियों के बीच बातचीत कराई। नियमों के अनुसार मूंग खरीदने के निर्देश दिए। देर शाम तक मूंग की खरीद नहीं हो पाई। किसानों ने हैफेड के परचेजर को निलंबित किए जाने पर नायब तहसीलदार से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि यह संबंधित मामला उनसे संबंधित नहीं है। इस मौके पर मार्केट कमेटी सचिव राजबीर सिंह कादयान व पुलिस मौजूद रही।
निलंबित होने के बारे में अभी पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, जिस कारण वह ड्यूटी कर रहे। तकनीकी अधिकारियों की मौजूदगी में खरीद की जा रही है। मूंग की क्वालिटी न होने के कारण दिक्कत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजबीर दलाल, हैफेड परचेजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें