फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर से लौटे अधिकारी अब शहर को बनाएंगे स्वच्छ, निकाय मंत्री के वार्ड से होगी शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। देश के सबसे साफ-सुथरे शहर इंदौर का दौरा कर लौटने के बाद अब नगर निगम के अधिकारियों ने शहर को साफ-सुथरा बनाने की मुहिम शुरू कर दी है। अब लोगों को घरों में ही गीला-सूखा ही नहीं इलेक्ट्रॉनिक व खतरनाक कचरा भी अलग-अलग करना होगा। इस मुहिम की शुरुआत प्रदेश के निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के वार्ड से की जाएगी। शहर के वार्ड नंबर 20 को एक आदर्श वार्ड के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत पहले वार्ड के लोगों को कूड़े के सेग्रीगेशन को लेकर जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

अभी तक निगम प्रशासन की तरफ से दो प्रकार का कचरा सेग्रीगेट किया जाएगा, जिसमें सूखा व गीला कचरा शामिल है। अब चार प्रकार का कचरा सेग्रीगेट किया जाएगा, जिसमें गीला कचरा, सूखा कचरा, इलेक्ट्रॉनिक कचरा व खतरनाक कचरा शामिल है। इलेक्ट्रॉनिक कचरे में बैटरी, बल्ब, एलईडी, मोबाइल आइटम शामिल है, जबकि खतरनाक कचरे में सेनेटरी नैपकिन शामिल हैं। इसके लिए गाड़ियों को दो और बॉक्स लगाए जाएंगे।
बता दें कि पिछले दिनों से निकाय मंत्री के निर्देश पर नगर निगम से निगमायुक्त राहुल हुड्डा, अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा व चीफ इंजीनियर रामजीलाल इंदौर के दौरे पर गए थे। इस दौरान इन्होंने वहां लागू सफाई व्यवस्था से रूबरू हुए थे। वहां से लौटने के बाद निगमायुक्त व चीफ इंजीनियर ने स्वच्छता शाखा के साथ बैठक की। इस दौरान शहर को साफ-सुथरा बनाने को लेकर योजना तैयार की गई।
विज्ञापन

पहले होगा ट्रायल, सिखाया जाएगा कैसे कूड़ा करे सेग्रीगेट
इस योजना के अनुसार पहले निगम प्रशासन की तरफ से वार्ड में ट्रायल किया जाएगा। इस दौरान वार्ड के लोगों को बताया जाएगा कि कूड़ा किस तरह सेग्रीगेट करना है। इसके लिए डोर टू डोर कचरा उठाने वाली सात गाड़ियां वार्ड में उतारी जाएंगी। प्रत्येक गाड़ी के साथ सफाई कर्मचारी व कूड़ा बीनने वाला होगा। ये मौके पर ही लोगों को कचरा सेग्रीगेशन का तरीका बताएंगे। अगर इसके बाद भी लोग कचरा सेग्रीगेट नहीं करते हैं तो उनका कचरा लेना भी बंद कर दिया जाएगा।
शहर को साफ-सुथरा बनाने की मुहिम मेरे वार्ड से की जा रही है। निगम की इस मुहिम में मैं व वार्डवासी पूरा सहयोग करेंगे। जल्द ही मेरा वार्ड शहर का एक आदर्श वार्ड बनेगा। - सुशील शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड 20
अगर आप गंदगी फैला रहे हैं तो आप अपनी मां को गंदा कर रहे हैं : सुभाष चंद्र
भारत एक ऐसा देश है, जहां देश को मां का दर्जा प्राप्त है। अगर आप कूड़ा फैला देश को गंदा कर रहे हैं तो आप अपनी मां को गंदा कर रहे हैं। यह बात स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय स्वच्छता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि अगर देश को साफ-सुथरा बनाना है तो सबसे पहले खुद से शुरुआत करनी होगी। उन्होंने कहा कि आप यहां से संकल्प लेकर जाए कि सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करेंगे, गंदगी नहीं फैलाएंगे और कूड़ा सिर्फ कूड़ेदान में ही डालेंगे। सम्मेलन को जिला परिषद के सीईओ प्रीतपाल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी बलजीत सिंह चहल, हरियाणा माटी कला बोर्ड के पूर्व चेयरमैन कर्ण सिंह राणोलिया ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में पार्षद पिंकी शर्मा, उमेद खन्ना, कविता केड़िया, डॉ. महेंद्र जुनेजा के अलावा मुकेश सिंगला, अधिवक्ता रवि किरण, सुशील कुमार, मनोहर लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें