फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा पॉलिसी की किस्त के नाम पर कपड़ा व्यापारी से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। साइबर ठगों ने हिसार के एक कपड़ा व्यापारी से एक लाख 19 हजार 700 रुपये की ठगी की है। इस मामले में पीड़ित कपड़ा व्यापारी सातरोड कलां निवासी अनुराग ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर साइबर ठगों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन

व्यापारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 सितंबर को उसके पास प्रिया नाम से काल आई, जिसने खुद को इंश्योरेंस की एजेंट बताया। बोली की आपकी पॉलिसी की तीन किस्त जमा है, अगर आप एक किस्त और जमा कर दो तो आपको हम तीन लाख रुपये वापस कर देंगे। इसके बाद 11 अक्तूबर 2021 को कार्तिक गुप्ता नाम से फोन आया, जिसने खुद को इंश्योरेंस का एजेंट बताया।
कार्तिक गुप्ता ने 25 नवंबर को दोबारा कॉल कर किस्त भरने को कहा। पीड़ित ने बताया कि कई बार काल आने पर उसे उन पर विश्वास हो गया। उसने 23 नवंबर 2021 को चेक से 20785 रुपये डलवाए। 15 दिसंबर 2021 को कार्तिक गुप्ता ने अपने सीनियर आलोक जैन से बात करवाई, उसने बोला की सारी किस्त जमा करने पर ही सारा पैसा वापस मिलता हैं। फिर उनके बार-बार फोन करने पर 15 दिसंबर 2021 को 29215 रुपये डलवाए। फिर भी उसकी इंश्योरेंस पालिसी का पैसा नहीं आया। इसके बाद उसके पास मोहम्द अंसारी नाम से फोन आया, उसने कहा कि वह सीनियर अधिकारी है। आपकी समस्या दूर कर देगा और पैसे डालने के लिए बोला। फिर उसने सात फरवरी 2022 को 5000 रुपये ऑनलाइन लखनऊ के एक बैंक की ब्रांच में डलवाए। उसने 14 फरवरी 2022 को 9000 रुपये ऑनलाइन बताए गए बैंक खाता में डाल दिए। इसके बाद उससे 28 फरवरी 2022 को 27700 रुपये खाता में डलवाए। फिर उससे पांच मार्च को 20000 रुपये फर्रुखाबाद की इंश्योरेंस के बैंक खाता में डलवाए। इसके बाद फिर से सात मार्च को 25000 रुपये बैंक खाता में डलवाए। इसके बाद 11 मार्च 2022 को 55000 रुपये टाटा एआईजी फर्रुखाबाद का नाम बोलकर खाता में डलवाए। इस तरह अलग-अलग करके टाटा एआईजी इंश्योरेंस के नाम पर उससे धोखे से फोन पर बात करके 1,91700 रुपये अलग-अलग खातों में डलवाए और उसके साथ फ्राड किया। ठगी होने से वह कई दिन तक सदमे में रहा। अब उसने साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें