फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टोल फ्री 14420 नंबर पर होगा सीवरेज समस्या का समाधान

विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में टोल फ्री नंबर के लिए रखी मशीन। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। आपकी गली-मोहल्ले में कहीं भी सीवर ब्लॉक हो गया है तो इसके लिए आपको अब ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए नगर निगम ने हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 14420 को डायल करना होगा। यह आईपी बेस्ड फोन नंबर है, जोकि सीधे कंप्यूटर पर शिकायत दर्ज करता है। टोल फ्री नंबर पर 24 घंटे शिकायतें दर्ज करवाई जा सकती है। हालांकि निगम कार्यालय शाम पांच तक खुला रहता है तो कुछ दिनों तक पांच बजे तक ही कॉल अटेंड होंगी।
विज्ञापन

अब शहरवासी 14420 नंबर पर कॉल कर सीवर संबंधित समस्याओं का समाधान करवा सकेंगे। नगर निगम ने यह टोल फ्री नंबर सेवा शुरू कर दी है। चूंकि शहर की सीवर व्यवस्था जनस्वास्थ्य विभाग व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के पास है तो निगम प्रशासन ने इस नंबर पर आने वाली कॉल को अटेंड करने के लिए इन विभागों को कर्मचारी उपलब्ध करवाने की मांग की है। हालांकि तब तक नगर निगम के कर्मचारी ही इस नंबर को अटेंड करेंगे।
बता दें कि मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर की तरफ से सफाई मित्र सुरक्षा अभियान के तहत यह सुविधा शुरू की गई है। इसका उद्देश्य मशीनों की मदद से सीवर व सैप्टिक टैंकों की सफाई मशीन के माध्यम से करवाना है ताकि इनकी सफाई के दौरान किसी भी सफाई कर्मी की जान न जाए।
विज्ञापन

इस संबंध में कर सकेंगे कॉल
- सैप्टिक टैंक की सफाई को लेकर शिकायत
- किसी व्यक्ति को सैप्टिक टैंक या सीवर में उताकर सफाई करवाने को लेकर शिकायत
- सीवर की सफाई के संबंध में शिकायत
यह होगा फायदा : अभी तक शहरवासियों को सीवर संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए जनस्वास्थ्य कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। मगर इस टोल फ्री नंबर के शुरू होने से लोग घर बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे।
विज्ञापन

टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर शुरू हो गया है। शहरवासी इस पर नंबर सीवर संबंधी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। - अशोक गर्ग, निगमायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें