फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अब बेंच पर बैठकर पढ़ाई करेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में डेस्क (बेंच) की कमी को दूर करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत आदमपुर और अग्रोहा ब्लॉक को चुना है। इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। पायलट प्रोजेक्ट का मकसद स्कूलों में डेस्क की कमी को पूरा करना है, ताकि विद्यार्थियों को जमीन पर बैठक पढ़ाई न करनी पड़े। विभाग की तरफ से नए ड्यूल डेस्क के लिए बजट भी जारी कर दिया है। इन दोनों ब्लॉकों में डेस्क की कमी को पूरा करने के बाद अन्य ब्लॉकों में पायलट प्रोजेक्ट चलाया जाएगा।
विज्ञापन

आईटीआई के छात्र कंडम डेस्क को करेंगे ठीक
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के कई स्कूलों के डेस्क कंडम हो चुके हैं और उनका इस्तेमाल किया जा रहा है। इन कंडम डेस्क को ठीक करवा कर विद्यार्थियों के बैठने योग्य बनाए जाएंगे। पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों में पत्र भेजकर कंडम डेस्क की रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट आने के बाद इनको ठीक करवाने के लिए आईटीआई से संपर्क किया जाएगा। आईटीआई में कारपेंटर का कोर्स कर रहे विद्यार्थियों से इनको ठीक करवाया जाएगा।
7000 से ज्यादा डेस्क की कमी
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सात खंडों के सरकारी स्कूलों में 7 हजार से अधिक ड्यूल डेस्क कंडम है। उकलाना, हांसी और बरवाला में सबसे ज्यादा डेस्क कंडम है।
विज्ञापन


ब्लाॅक ड्यूल डेस्क की कमी (9-12) सप्लाई डिमांड
आदमपुर - 1154 - 1154 - 0
अग्रोहा - 658 - 658 - 0
बरवाला - 4507 - 2377 - 2130
हांसी - 4090 - 2362 - 1728
बास - 1057 - 824 - 133
हिसार एक - 2984 - 2984 - 0
हिसार दो - 3970 - 2712 - 1258
नारनौंद - 2470 - 1440 - 1030
उकलाना - 2206 - 880 - 1328
कुल - 23096 - 15391 - 7705
आदमपुर व अग्रोहा ब्लॉक के सरकारी स्कूलों के प्राचार्य को पत्र भेजकर डेस्क की रिपोर्ट मांगी है। स्कूलों की डिमांड के अनुसार विभाग की तरफ से डेस्क स्कूलों में उपलब्ध करवाए जाएंगे। -
विज्ञापन

प्रदीप नरवाल, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें