फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: माजरा में 100-100 गज के प्लॉटों के लिए चल रहा धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। सतरोल खाप के निर्माणाधीन चबूतरे का काम रुकवाकर गांव माजरा के ग्रामीण 100-100 गज के प्लॉट न मिलने के चलते धरने पर बैठे हुए थे। बुधवार को प्रशासन धरना स्थल पर पहुंचा और नारनौंद के बीडीपीओ सत्यवान बूरा व सब इंस्पेक्टर कपिल देव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरना दे रहे ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द उनको प्लॉट दे दिए जाएंगे। इसके बाद ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। वहीं सतरोल खाप के निर्माणाधीन चबूतरे का कार्य भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीण कृष्णा, अंग्रेजों, कोमल, नीतू, दर्शना, रानी, मीनाक्षी, निक्की, रीना, प्रदीप, पप्पू, राजेश, नन्हा, महेंद्र, चतर सिंह, विजय, सुनील व सुरेंद्र ने बताया कि उनके पास 50-50 गज जमीन रहने की है, लेकिन उसके बाद उनके तीन-तीन बच्चे शादीशुदा हैं और वह पशु भी रखते हैं। वे अपने पशुओं को गलियों में या फिर पंचायत की जमीन पर बांधते थे, लेकिन वहां से सरपंच व ग्रामीणों ने उनके पशुओं को खुलवा दिया। वहीं उन्होंने बताया कि सरपंच ने उनसे कहा है कि उनके प्लाटों के लिए उन्होंने ग्राम पंचायत की तरफ से रेजोल्यूशन पास कर दिया है और उसको नारनौंद के बीडीपीओ के पास भेज दिया है।



-ग्राम पंचायत की तरफ से ग्रामीणों को 100-100 गज के प्लाटों के लिए रेजोल्यूशन पास कर दिया गया है। रेजोल्यूशन को नारनौंद के बीडीपीओ कार्यालय में भेज दिया गया है। सरकार की तरफ से मंजूरी मिलते ही प्लाट काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन


- रामकेश सरपंच, गांव माजरा।


ग्राम पंचायत का रेजोल्यूशन मिल चुका है और हिसार डीपीओ को रेजोल्यूशन भेज दिया है। जैसे ही सरकार के आदेश प्राप्त होंगे तो गांव में प्लाट काट दिए जाएंगे। ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन


- सत्यवान बूरा, बीडीपीओ नारनौंद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें