हिसार। नागरिक अस्पताल के नशा मुक्ति वार्ड को अब डेंगू से ग्रस्त मरीजों के लिए विशेष वार्ड बनाया गया है। सोमवार को जिले में आठ नए केस मिले, इसके साथ ही आंकड़ा 917 पहुंच गया। अब तक डेंगू मरीजों को सामान्य वार्ड में ही उपचार दिया जा रहा था। आपातकालीन वार्ड में आने वाले मरीजों को अब डेंगू वार्ड-11 और नशा मुक्ति वार्ड में उपचार दिया जा रहा है। वार्ड में बेड पर मच्छरदानी भी उपलब्ध कराई गई हैं।
सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि अभी तक 4955 डेंगू आशंकित लोगों के सैंपल लिए गए। 812 मरीज डेंगू से स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल 104 मरीज सक्रिय हैं। सीएमओ डॉ. रत्ना भारती ने बताया कि धीरे-धीरे डेंगू मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। जल्द ही डेंगू से लोगों को राहत मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम व नगर निगम की टीम डेंगू मरीज मिलने के बाद उसके आसपास के 50 घरों में फॉगिंग कर रही है। इसी के साथ नगर निगम की टीम आउट डोर फॉगिंग का काम भी कर रही है।
हमने डेढ़ महीने पहले डिमांड भेजी थी उसके बाद आज 16 किट आई है। जरूरत के हिसाब से आगे डिमांड भेजी आएगी।
- डॉ. जेपीएस नलवा, नलवा ब्लड बैंक
हमने 20 किट की डिमांड भेजी थी। आज 20 किट आई, जिसमें से 13 किट बाट दी गई है। बाकि की डिमांड बची हुई किट इस्तेमाल होने के बाद भेजी आएगी। - डॉ. संदीप कालरा, सर्वोदय अस्पताल