फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीसी से मिले कार्यमुक्त किए गए गैर-शिक्षक कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जाट शिक्षण संस्थान से कार्यमुक्त किए गए गैर शिक्षक कर्मचारी शुक्रवार को फतेहाबाद के एडीसी अजय चोपड़ा से मिले। अजय चोपड़ा के कार्यकाल के दौरान ही गैर-शिक्षक कर्मचारियों की नियुक्ति हुई थी। बातचीत में गैर शिक्षक कर्मचारियों को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बैठक में फंड की कमी का हवाला देकर उन्हें लौटा दिया गया। कर्मचारियों ने कहा कि इस मामलें में अब कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि करीब एक हफ्ते पहले जाट कॉलेज के गैर-शिक्षक कर्मचारियों को कार्यमुक्त कर दिया गया था। इस पर कर्मचारियों ने कॉलेज प्राचार्या डॉ. नीलम पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें 2 साल के अनुबंध पर नौकरी पर रखा गया था, जिसके मुताबिक उन्हें 2 साल से पहले हटाया नहीं जा सकता था। पअमन पूनिया ने बताया कि उनके समेत करीब 18 कर्मचारी कार्यमुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें