जिला पुलिस ने अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ के शनिवार रात 10 बजे से रविवार सुबह 4 बजे तक तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर विशेष नाके वा गश्त पार्टियों को तैनात करके संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 2007 छोटे-बड़े वाहनों को चेक किया गया और 53 वाहनों के चालान काटे गए। सभी प्रवेक्षण अधिकारियों ने नाइट डोमिनेशन के दौरान नाकों को चेक किया। जिला हिसार पुलिस ने नाइट डोमिनेशन चेकिंग अभियान के तहत संदिग्ध व्याक्तियों, वाहनों तथा दुष्चरित्र व्यक्तियों, हिस्ट्रीशीटर अन्य असामाजिक तत्व आदि को भी चेक किया गया। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, धर्मशाला, होटल, जिंदल चौक, डाबड़ा चौक, मलिक चौक, लक्ष्मीबाई चौक, नागोरी गेट, तालाकी गेट, पड़ाव चौक, मिलगेट चौक, कैंप चौक, लघु सचिवालय, बालसंमद रोड, राजगढ़ रोड, अनाज मंडी चौक, सिरसा रोड आदि स्थानों के अलावा कई स्थानों पर स्पशेल नाके लगाकर अभियान चलाया गया।
55 व्यक्तियों के स्टेजर रोल काटे
पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार चलाए गए नाइट डोमिनेशन के दौरान कुल 83 सार्वजनिक स्थान पर चेकिंग की गई। इस दौरान 2007 छोटे-बड़े वाहनों को चेक किया गया और 53 वाहनों के चालान काटे गए। दो वाहनों को इंपाउंड किया गया। इसके अलावा 55 व्यक्तियों के स्टेजर रोल काटे गए। नाइट डोमिनेशन के कुल 07 व्यक्तियों से 87 बोतल शराब ठेका देसी बरामद करके उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार भविष्य में भी इस प्रकार के नाइट डोमिनेशन अभियान जारी रहेंगे।