फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएयू में आज आएगी स्वच्छता रैंकिंग टीम, यूनिवर्सिटी ने की पूरी तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय की तरफ से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की टीम सोमवार को स्वच्छता रैंकिंग के लिए यूनिवर्सिटी का दौरा करेगी। इस दौरान टीम यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेजों, कार्यालयों, हॉस्टल आदि में जाकर साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेगी। उधर यूनिवर्सिटी प्रशासन भी इस दौरे को लेकर काफी दिनों से तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके तहत पूरे कैंपस में बढ़ी हुई घास को काटा जा रहा है। साथ ही पेड़-पौधों की कटाई-छंटाई की जा रही है। इसके अलावा कार्यालयों की बिल्डिंग पर रंग-रोगन कराया जा रहा है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी कॉलेजों को भी निर्देश दे रखे हैं कि वह भी साफ-सफाई व्यवस्था एकदम दुरुस्त रखें। पिछले वर्ष भी टीम ने स्वच्छता रैंकिंग को लेकर यूनिवर्सिटी का निरीक्षण किया था। पिछली बार जो कमियां रह गईं थी, इस बार यूनिवर्सिटी ने उन कमियों को दूर करवाया है।
विज्ञापन

हरियाली बन सकती है प्लस प्वाइंट
एचएयू कैंपस में शहर के मुकाबले काफी संख्या में पेड़-पौधे लगे हुए हैं, जो वातावरण को तो स्वच्छ बनाते ही है, साथ में ही यूनिवर्सिटी की सुंदरता को भी बढ़ाते हैं। स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर रैंक दिलाने में यह हरियाणा एक प्ल प्वाइंट बन सकती है। गत वर्ष रोहतक स्थित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी को भी स्वच्छता रैंकिंग में देश में पहला स्थान दिलाने में हरियाली की अहम भूमिका रही थी।
गुजवि का दौरा कर चुकी है टीम
इससे पहले टीम ने शनिवार को गुजवि कैंपस का दौरा किया था। देर रात तक टीम यूनिवर्सिटी कैंपस में रुकी हुई थी। इस दौरान टीम ने यूनिवर्सिटी के सभी डिपार्टमेंट, कार्यालय, हॉस्टल, लाइब्रेरी, खेल परिसर का दौरा किया। स्वच्छता रैंकिंग को लेकर पहली बार किसी टीम ने गुजवि का दौरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें