फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेदड़ थर्मल की यूनिट-2 की खराबी दूर: आज से बिजली उत्पादन शुरू होने की उम्मीद, चीन से बुलाई गए थे इंजीनियर्स

Sat, 12 Sep 2026 10:10 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

थर्मल प्लांट के चीफ इंजीनियर अशोक महेश्वरी ने बताया कि यूनिट-2 के बॉयलर की खराबी दूर कर ली गई है और शनिवार से सप्लाई री-स्टार्ट कर दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्लांट का काम बिजली का उत्पादन करना है, सीधे उपभोक्ताओं को सप्लाई देना नहीं।
विज्ञापन
खेदड़ थर्मल पावर प्लांट।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव खेदड़ स्थित राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट की 600 मेगावाट की दूसरी यूनिट में आई तकनीकी खराबी को ठीक कर लिया गया है। बॉयलर की ट्यूब पंक्चर होने से यूनिट में बिजली उत्पादन बंद हो गया था। खराबी दूर करने के लिए चीन से विशेष इंजीनियर्स की टीम बुलाई गई थी। मरम्मत पूरी होने के बाद अब यूनिट को री-स्टार्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार से दोबारा बिजली उत्पादन शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन


अगले 12 घंटों में यूनिट से बिजली उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद एक-दो दिन में बिजली आपूर्ति पूरी तरह सामान्य होने की संभावना जताई जा रही है। इससे हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में गहराए बिजली संकट से उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।

थर्मल प्लांट के चीफ इंजीनियर अशोक महेश्वरी ने बताया कि यूनिट-2 के बॉयलर की खराबी दूर कर ली गई है और शनिवार से सप्लाई री-स्टार्ट कर दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्लांट का काम बिजली का उत्पादन करना है, सीधे उपभोक्ताओं को सप्लाई देना नहीं। गांवों में बिजली आपूर्ति की सटीक स्थिति दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ही स्पष्ट कर सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें