सातरोड क्षेत्र में दुकान के सामने सड़क पर भरा पानी।
हिसार। लंबे समय बाद शुक्रवार को हिसार जिले के कुछ गांवों और शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जबकि शहर का अधिकतर हिस्सा सूखा रहा। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। सातरोड़ गांव में बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव हो गया। निचले इलाकों में घरों और दुकानों के आसपास पानी जमा होने से पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। जलभराव से दैनिक कामकाज भी प्रभावित रहा। रमेश, मोहित, विजय, संदीप समेत स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। ब्यूरो