फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दाेस्ताें की हत्या या हादसा: पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज, आरोपी की मोबाइल लोकेशन घर पर मिली, दोनों एंगल पर मामले की जांच जारी

Tue, 28 Dec 2021 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

पुलिस ने परिजनों को चार अलग-अलग सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखाई। इस दौरान आरोपी के मोबाइल की लोकेशन उसके घर पर मिली। इसके बाद परिजनों ने दोपहर को तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
होटल रेडवुड से निकलते हुए सीसीटीवी फुटेज में नजर आते निशांत, अजय व अभिषेक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के रेडवुड होटल संचालक और उसके दो दोस्तों की मौत के मामले में मंगलवार को पुलिस ने परिजनों को चार अलग-अलग सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखाई। इस दौरान आरोपी के मोबाइल की लोकेशन उसके घर पर मिली। इस बारे में परिजनों को बताने के बाद पुलिस ने शवों का अंतिम संस्कार करने का अनुरोध किया। बाद में परिजनों ने दोपहर को तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस हत्या या हादसा दोनों एंगल पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बता दें कि परिजनों से सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेने से इनकार कर दिया था। परिजनों के अनुसार मृतक निशांत, अजय व अभिषेक की साजिश के तहत हत्या की गई है। पुलिस के हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज व मामले से जुड़े लोगों की मोबाइल लोकेशन खंगाली।

इस दौरान नामजद आरोपी की लोकेशन उसके घर पर मिली। इसके बाद में पुलिस ने परिजनों को अवगत कराया। मृतक निशांत के भाई विष्णु की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने सोमवार को हिसार निवासी जिंदी व दो अन्य पर हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस का कहना है कि जिंदी से पूछताछ की तो पता चला कि घटना की रात जिंदी अपने घर पर था।

पुलिस ने चार कैमरों की फुटेज परिजनों को उपलब्ध कराई

पुलिस ने रेडवुट होटल से लेकर गुजराती ढाबा तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। सीसीटीवी फुटेज में निशांत, अजय व अभिषेक रात करीब ढाई बजे होटल रेडवुड से बाहर निकलते हैं। इसके बाद तीनों बाइक पर सवार होकर दिल्ली रोड की ओर चले जाते हैं। दिल्ली रोड की एक सीसीटीवी फुटेज में वह नजर आ रहे हैं। एक फुटेज में खाना खाने के बाद रुपये देकर बाहर आते भी दिखाई दिए हैं। पुलिस ने चार अलग-अलग कैमरों की फुटेज परिजनों को उपलब्ध कराई।

अग्रोहा मेडिकल में मौजूद पुलिस अधिकारी व परिजन।

 

गहराई से हो मामले की जांच

भारतीय वाल्मीकि महापंचायत रोहतक के अध्यक्ष सुभाष ने बताया कि अभी यह जांच का विषय है कि यह हत्या है या हादसा। परिजनों ने पुलिस पर विश्वास करके शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस प्रशासन से मांग है कि इस मामले की गहराई से जांच करके दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। हमने सीसीटीवी फुटेज देखी है।

मामले की जांच चली हुई है। घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल लोकेशन जांची जा रही है। जांच में तीनों की मौत का कारण सड़क दुर्घटना होना सामने आ रहा है। हत्या के आरोपी से पूछताछ की गई है। घटना की रात वह अपने घर पर था। - कप्तान सिहं, एसएचओ, सदर थाना हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें