फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आन के लिए हत्या: युवती की मां, भाई व जीजा को उम्रकैद, प्रेमी जोड़े की हत्या कर शवों को नहर में फेंक दिया था

Fri, 12 May 2023 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

दोषी मंडी आदमपुर की इंद्रा कॉलोनी निवासी युवती की मां कलावंती, भाई शिवकुमार और जीजा साबरवास गांव निवासी राकेश पर 65-65 हजार रुपये जुर्माने लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने पर दो माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित सहरावत की अदालत ने आन के लिए हत्या के मामले में दोषी युवती की मां, भाई और जीजा को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषियों ने करीब साढ़े पांच साल पहले प्रेमी जोड़े की हत्या कर शवों को नहर में फेंक दिया था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंडी आदमपुर थाना में 11 सितंबर 2017 को जींद जिला के सेवा माजरा निवासी दिलबाग ने बताया था कि 11 सितंबर को छोटा भाई विक्रम के पास फोन आया था, उसके बाद वह बाइक लेकर घर से निकल गया। 4 बजे भाई के पास फोन किया था तो किसी और ने उठाया था।

इसके बाद फोन बंद आने लगा। 17 सितंबर को अपने परिचितों के साथ शिवकुमार के घर गया तो उन्होंने कहा कि हमारी लड़की गई तुम्हारा लड़का गया, इस बात पर मिट्टी डाल दो। इसके बाद उन्होंने 20 सितंबर को आदमपुर थाना पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन


समाज में बेइज्जती के डर से मारा
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शिवकुमार को गिरफ्तार किया तो उसने खुलासा किया कि विक्रम का घर पर आना-जाना था। इस दौरान छोटी बहन बबली और विक्रम के बीच प्रेम हो गया। इस बारे में जानकारी होने पर 11 सितंबर को मां ने जीजा राकेश को घर बुलाया। हमने आपस में बातचीत की और बबली को समझाया लेकिन उसने कहा कि वह विक्रम से ही शादी करेगी।

समाज में बेइज्जती के डर से उन्होंने हत्या की साजिश रची। बबली से फोन करवाकर विक्रम को घर बुलाया। इसके बाद दोनों को काफी समझाया लेकिन वे नहीं माने। बाद में साजिश के तहत राकेश पानी में सल्फास घोलकर लाया और तीनों ने मिलकर युवती व युवक को जबरन पिला लिया। इसके बाद कमरा बंद कर बाहर बैठे रहे।

सल्फास से नहीं मरे तो गला दबाया था
कुछ देर बाद जब कमरे में गए तो दोनों जिंदा थे। इसके बाद चुन्नी से गला दबा कर दोनों की हत्या कर दी। दोनों के शवों को वाहन में डालकर सिद्धमुख नहर में फेंक दिया। घर आने के बाद विक्रम की बाइक, मोबाइल फोन, चुन्नी और तकिया वाहन में डालकर साबरवास गांव की तरफ चल पड़े। रास्ते में कुम्हारिया मार्ग पर नहर में विक्रम की बाइक फेंक दी थी। चुन्नी, तकिया और अन्य सामान जला दिया था। रात को जीजा के घर जाकर सो गए थे। अगले दिन मां कलावंती ने आमदपुर थाना में बबली की गुमशुदगी की रपट दर्ज करवाई थी, ताकि किसी को शक न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें