हिसार। नगर निगम ने पूरे शहर में फोगिंग को लेकर शेड्यूल तैयार किया है। इसके तहत तीन मशीनों की मदद से सभी वार्डों में फोगिंग करवाई जाएगी, जिनमें एक बड़ी व दो छोटी मशीन शामिल है। यह अभियान 16 अक्तूबर तक चलाया जाएगा, जिसमें शहर के सभी 20 वार्ड कवर किए जाएंगे।
बता दें कि पिछले माह शहर में काफी ज्यादा बारिश हुई, जिस कारण से जगह-जगह जलभराव हो गया। अब जमा हुए इस पानी में डेंगू जैसी जानलेवा बीमारियों के मच्छर पैदा हो रहे हैं। दिन-ब-दिन बढ़ते डेंगू के मरीजों की संख्या को देखते हुए पूरे शहर में फोगिंग करवाने की मांग की जा रही थी। इसी को देखते हुए यह शेड्यूल तैयार किया गया है।
--
यह रहेगा शेड्यूल
तिथि-वार्ड नंबर
6 अक्तूबर-11 से 20
8 अक्तूबर-1 से 10, 15, 16
9 अक्तूबर-11 से 20
11 अक्तूबर-1 से 10, 11, 12
12 अक्तूबर-9 से 20
13 अक्तूबर-1 से 10
14 अक्तूबर-5, 6, 11 से 20
15 अक्तूबर-1 से 10
16 अक्तूबर-1, 2, 11 से 20