फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नगर निगम ने हिसार प्रवेश द्वार के निर्माण का लगाया टेंडर, 3.07 करोड़ रुपये आएगी लागत

विज्ञापन
कैंट के पास प्रस्तावित प्रवेश द्वार की ड्राइंग। स्रोत नगर निगम
विज्ञापन
हिसार।
विज्ञापन

नगर निगम की तरफ से हिसार प्रवेश द्वार के निर्माण को लेकर टेंडर लगा दिया है। इसके निर्माण पर करीब 3.07 करोड़ रुपये की लागत आएगी। 25 जनवरी को यह टेंडर खोला जाएगा।
बता दें कि पिछले दिनों हाउस की बैठक में शहर में अलग-अलग मार्गों पर 7 प्रवेश द्वार बनाने का फैसला लिया गया था। हालांकि बाद में 3 प्रवेश द्वार को प्राथमिकता से बनाने का निर्णय लिया गया, जिसके लिए दिल्ली रोड, सिरसा रोड व राजगढ़ रोड का चयन किया गया। इनमें से भी सबसे पहले दिल्ली रोड पर प्रवेश द्वार के निर्माण को लेकर कागजी प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन

कैंटीन स्टोर के सामने बनेगा प्रवेश द्वार
यह प्रवेश द्वार नेशनल हाईवे पर कैंटीन स्टोर के ठीक सामने बनेगा। अभी हाईवे फोरलेन है। भविष्य में सिक्स लेन भी किया जा सकता है। इसी संभावना को देखते हुए इस द्वार की चौड़ाई करीब 120 फुट रखी जाएगी। इसके अलावा यह द्वार करीब 20 फुट ऊंचा होगा। इस प्रवेश द्वार में अशोक चक्र भी बनाया जाएगा, जो इस द्वार की खासियत होगी। अशोक चक्र स्टील का बना होगा। इसकी 24 तीलियां स्टील की प्री फेब्रिकेडिड होगी। यह वजन में काफी हल्की होंगी। इस कारण से इसे इंस्टाल करने में आसानी होगी। अधिकारियों की मानें तो यह प्रवेश द्वार करीब एक साल में बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन

वार्ड-11 में बनाया जाएगा एमआरएफ सेंटर
इसके अलावा निगम प्रशासन वार्ड-11 में मेटिरियल रिकवरी फैसलिटी (एमआरएफ) सेंटर बनाने के लिए टेंडर लगाया है, जिसके निर्माण पर 1.44 करोड़ रुपये खर्च आने की उम्मीद है। करीब 2 एकड़ में यह सेंटर बनाया जाएगा। इससे पहले भी वार्ड में एक एमआरएफ सेंटर बना हुआ है। इसके बनने से कचरे का निस्तारण में काफी मदद मिलेगी।

प्रवेश द्वार के निर्माण को लेकर टेंडर लगा दिया है। इसके निर्माण से शहर की सुंदरता बढ़ेगी। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -
प्रदीप दहिया, निगमायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें