फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, उत्तरी, पूर्वी व दक्षिणी जिलों में हुई हल्की से भारी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून के असर से प्रदेश के उत्तरी, पूर्वी व दक्षिणी जिलों में हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान रोहतक में सबसे ज्यादा 188.2 एमएम बारिश हुई। शुक्रवार को मानसून के पश्चिमी जिलों में भी पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार पिछले कई दिनों से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर पश्चिमी पवनों के प्रभुत्व की वजह से उमस व पसीने वाली भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। मगर जैसे ही पश्चिमी पवनों की जगह दक्षिणी पूर्वी नमी वाली का रुख मैदानी राज्यों पर हुआ, वैसे ही मानसून गतिविधियों ने धीरे धीरे मैदानी राज्यों पर रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया। इसके साथ ही वीरवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मानसून का आगाज हो गया। वीरवार अलसुबह से हरियाणा के उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, पानीपत, सोनीपत, पलवल, फरीदाबाद में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं व बारिश की गतिविधियां हुईं। फतेहाबाद जिले में 11 एमएम और चरखी दादरी में 25 एमएम बारिश हुई है।
फिलहाल एक निम्न वायु दबाव का क्षेत्र उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश व पूर्वी राजस्थान पर बना हुआ है, जिसकी वजह से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से प्रचुर मात्रा में नमी मिलने से व हवाओं का रूख बदलने से मानसून को रफ्तार मिली है। शुक्रवार तक हरियाणा के पश्चिमी हिस्से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व महेंद्रगढ़ पर मानसून की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 25.8 से 40.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश में मानसून के सामान्य से ऊपर रहने की संभावना
डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार आने वाले दिनों में मानसून गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेगी। मानसून धीरे धीरे अपनी लय पकड़ेगा और संपूर्ण हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में इस बार सामान्य से ऊपर रहने की संभावनाएं बन रही है। भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश में हुई बारिश का आंकड़ा
अंबाला-24.0
हिसार-0.4
करनाल-16.0
रोहतक-188.2
भिवानी-34.0
गुरुग्राम एससीईआरटी-12.0
पंचकूला एडब्ल्यूएस-52.0
बापौनी फरीदाबाद-7.5
कौल कैथल-29.0
कुरुक्षेत्र केवीके-12.0
जगदीशपुर केवीके सोनीपत-69.0
बावल रेवाड़ी-8.0
नोट---------ये आंकड़ा सुबह साढ़े 8 बजे से लेकर शाम साढ़े 5 बजे तक का है-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें