फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: उत्तरी जिलों पर मानसून मेहरबान, दक्षिण से रूठा, 20 से 24 अगस्त तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर कमजोर पड़ गई हैं, लेकिन उत्तरी जिलों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 20 से 24 अगस्त तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिणी जिलों में बारिश के आसार कम हैं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल और पानीपत में मानसून सक्रिय है। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में मानसून गतिविधियां अधिक देखने को मिल रही हैं। हिसार के बरवाला क्षेत्र में भी छिटपुट बूंदाबांदी दर्ज की गई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए हुए हैं, लेकिन कई जगह बादल बिना बारिश के आगे निकल रहे हैं।
उन्होंने बताया कि गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, भिवानी, रेवाड़ी और झज्जर समेत दक्षिणी हिस्सों में बारिश के आसार कम हैं। दक्षिण-पश्चिमी गर्म और आद्र हवाओं के कारण इन क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के तीन जिलों में बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 20-21 अगस्त को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 20 से 24 अगस्त के दौरान मौसम में बदलाव आएगा और मानसून की बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मध्यवर्ती जिलों रोहतक, जींद, सोनीपत, कैथल, फतेहाबाद और हिसार में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें