फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: साई कॉलोनी में कार से मिले 17 कछुए, वन्य जीव विभाग को सौंपे

Tue, 18 Aug 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
कार से बरामद कछुए। 
विज्ञापन
हांसी। रेलवे रोड स्थित साई कॉलोनी में नशे की बिक्री की शिकायत पर पुलिस की छापेमारी के दौरान एक काले रंग की आई-20 कार से 17 कछुए बरामद हुए। कछुए कार में रखे दो कट्टों में थे। पुलिस ने उन्हें शहर थाना पहुंचाकर वन्य जीव विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कछुओं को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल शहर थाना पुलिस को मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। साई कॉलोनी के कुछ लोग क्षेत्र में नशे की बिक्री और सेवन की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे थे।
उन्होंने बताया कि कुछ युवक नशे का सेवन करते हैं और चोरी की घटनाओं में भी संलिप्त रहते हैं। शिकायत के बाद शहर थाना प्रभारी ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस को देखकर कुछ युवक वहां से भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर खड़ी आई-20 कार की जांच की। इसमें दो कट्टे मिले। तलाशी लेने पर दोनों कट्टों से 17 कछुए बरामद हुए। पुलिस कछुओं को थाने ले आई और वन्य जीव विभाग को सूचना दी।
विभाग की टीम ने साई कॉलोनी पहुंचकर भी छानबीन की और कछुओं से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। इसी दौरान कार चालक वाहन लेकर वहां से निकल गया। बाद में उसके परिजन विभागीय अधिकारियों से मिले। अधिकारियों ने उन्हें हिसार स्थित डियर पार्क के पास विभागीय कार्यालय में आने को कहा।
शहर थाना प्रबंधक सुखजीत ने बताया कि अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। वन्य जीव विभाग को सूचना दे दी गई थी। डीएफओ दिनेश जांगड़ा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

कार से बरामद कछुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें