फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक रामकुमार गौतम बोले-कैप्टन यो सौचेगा यो कूंहीं मरैगा...कैप्टन माइक लेकर बोले मेरी प्रार्थना दादा गौतम 100 साल जीएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नारनौंद से जजपा विधायक रामकुमार गौतम ने बास में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि मेरे दोनों फेफड़े खराब हैं, कैप्टन सौचेगा यो कूंहीं मरैगा। मौके पर मौजूद पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने उनके पास जाकर माइक लेकर कहा कि मैं प्रभु से प्रार्थना करूंगा कि हमारे दादा गौतम 100 साल जीएं।
विज्ञापन

प्रदेश के शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, नारनौंद से जजपा विधायक रामकुमार गौतम मंगलवार को बास नगर पालिका को फिर से ग्राम पंचायत बनाए जाने की मांग को लेकर चल रहे धरने पर पहुंचे। विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि यह नगर पालिका बनाने का अच्छा फैसला था, लेकिन जब सब लोगों के विचार देखे तो मुझे लगा कि अपने विचार नहीं थौंपने चाहिए। मैंने धरने को समर्थन दिया। विधानसभा में भी आवाज उठाई। सीएम के सामने भी दो बार यह मुद्दा रखा। शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के समक्ष यह मांग उठाई थी। उन्होंने कहा कि कैप्टन पूरे हरियाणा के सर्वमान्य नेता हैं। ताकतवर इंसान हैं। मैं तो प्रवासी हूं बाइचांस बन गया। मैं तो कहीं का भी नहीं। ना यहां का ना वहां का। मेरी भी लोगों ने खूब मुखालफत की। कैप्टन अभिमन्यु की भी मुखालफत की। काफी लोग मुझे गाली देते हैं। पानी पी-पी कर कोसते हैं। कहते हैं यो तो बनने लायक नहीं था।
-----
मुझे मोहरा बनाया गया, लांडा बूचा एमएलए बन गया -
गौतम ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि एमएलए तो वो होता है जो जीतने के बाद बनाने वालों का भला कर सके। मैं क्या भला कर सकता हूं। उन लोगों को पता था कि कैप्टन मरेगा तो रामकुमार गौतम मारेगा। इसलिए मुझे मोहरा बनाया गया। मेरा क्या फायदा था। एमएलए बन गया लांडा बूचा, पावर लैस। एमएल की दो ही ड्यूटी है या तो सरकार में हिस्सेदारी करे या सरकार का जमकर विरोध करो। मैं तो किसी कर्म का नहीं। जब तक जीऊंगा आपके साथ हूं। मेरे दोनो फेफडें खराब हैं इस कारण आपके साथ नहीं बैठ सकता। कैप्टन सोचेगा कि यो कूंही मरेगा। इतना सुनने के बाद कैप्टन अभिमन्यु उनके पास पहुंच गए, उनसे माइक लेकर बोले मैं प्रार्थना करूंगा कि हमारे दादा गौतम 100 साल जीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें