फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक कुलदीप ने हिसार बिश्नोई सभा के विवाद को खत्म करने का एलान किया

विज्ञापन
बिश्नोई समाज के लोगों की बैठक को संबोधित करते विधायक कुलदीप बिश्नोई। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के संरक्षक कुलदीप बिश्नोई ने सोमवार को बिश्नोई सभा के साथ सदस्यों की बैठक की। हिसार बिश्नोई सभा के सदस्यता के लिए बोलते हुए कहा कि जो वाद-विवाद है। उसको आज यहीं पर खत्म किया जाता है। बिश्नोई सभा हिसार कार्यकारिणी को कहा कि कानूनी प्रावधानों के तहत भाईचारे में बैठ कर कानूनी प्रक्रिया को पूरा करके यह विवाद स्थायी रूप से समाप्त करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चौधरी भजनलाल की तरह समाज को एक माला के मोतियों की तरह पिरोकर रखना मेरा प्रयास है। किसी से राजनीतिक मतभेद चाहे भले ही हो पर सामाजिक मनभेद नहीं है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में समाज के बारे में जो आ रहा है वह शर्म की बात है। आप सभी परिवार के सदस्य हो। चौधरी भजनलाल ने इस समाज को ऊपर उठाने के लिए बहुत कुछ किया है। समाज को एकजुट रखने के लिए ही समाज ने चौधरी भजनलाल का हमेशा साथ दिया। आप लोगों ने भी मेरा हमेशा से साथ दिया है। जिस कारण इस मुकाम पर हूं। समाज की मीटिंग में अन्य राजनीतिक पार्टियों के समाज के लोग भी यहां पर बैठे हैं। समाज के लिए हमें एक रहना भी चाहिए। इस मौके पर बिश्नोई सभा के प्रधान जगदीश कड़वासरा, अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा उपप्रधान सुभाष देहड़ू, अखिल भारतीय जंभेश्वर सेवक दल के प्रधान सहदेव कालीराणा, राजाराम खीचड़, अमर सिंह मांझु, बलदेव खोखर, कृष्ण पूनिया, राजकुमार खीचड़ सहित अन्य उपस्थित रहे। दूसरी ओर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बिश्नोई ने कहा कि रिव्यू पीटिशन वापस ली जाए। रजिस्ट्रार के निर्देशों के अनुसार सभी 685 सदस्यों को ऑनलाइन किया जाए। ऐसा होने पर ही विवाद खत्म माना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें