फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने लूट के लिए चलाई गोली, मोबाइल ने बचाया

विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते डीएसपी व थाना प्रभारी - फोटो : Hisar
विज्ञापन
नारनौंद। कस्बे के सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट एजेंट से दो बदमाशों ने लूट का प्रयास किया, लेकिन नाकामयाब होने पर उन्होंने गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली एजेंट की जेब में रखे मोबाइल पर लगी, इससे उसकी जान बच गई। हालांकि छर्रे लगने से वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घायल जोनी ने बताया कि वह और उसका भाई नवीन बुधवार दोपहर को एक कन्फेक्शनरी की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दो युवक चाय पीने के बहाने आए। इस दौरान नवीन बुजुर्गों को पेंशन वितरित कर रहा था। पेंशनर्स के जाते ही बदमाशों ने पिस्तौल निकालकर नवीन पर तान दी और कहा कि रुपये उनके हवाले कर दे। जब नवीन ने आरोपी को पकड़ा चाहा तो उसने उसके दाएं पैर पर गोली चला दी, लेकिन गोली उसके लोवर की जेब में रखे मोबाइल पर लगी, जिससे मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि छर्रे लगने से जोनी घायल हो गया। भीड़ जमा होने पर बदमाश बाइक पर जींद की तरफ फरार हो गए। सूचना मिलते ही डीएसपी सैफुद्दीन और थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायल युवक का इलाज चल रहा है। आरोपियों का सुराग लगाने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी नारनौंद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें