फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मंत्री रणबीर गंगवा ने बरवाला में सुनीं जनसमस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला, हिसार। लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बरवाला में नागरिकों की समस्याओं को सुना। अधिकारियों को उनके निदान की दिशा में तत्परता से कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे। सरकार ने ई-गवर्नेंस पहल के तहत प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार के लिए सीएम विंडो, सोशल मीडिया ग्रीवेंस ट्रैकर जैसे सरल प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाए हैं। इसके अतिरिक्त जन संवाद कार्यक्रमों तथा समाधान शिविर के माध्यम से भी नियमित रूप से जन समस्याएं सुनी जाती है और उनके निदान के लिए हर संभव प्रयास किया जाता है। मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका उद्देश्य सभी वर्गों को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पारदर्शी व्यवस्था अपनाकर पर्ची-खर्ची की प्रथा को समाप्त कर दिया है। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणधीर सिंह धीरू सहित आसपास क्षेत्रों के नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें