फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: धरने पर बैठे मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, कांग्रेस सांसद से 300 करोड़ रुपये बरामद होने का किया विरोध

Sat, 09 Dec 2023 03:51 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

धरने की अध्यक्षता करते हुए शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सांसद के घर छापे में अब तक के अनुमान के अनुसार 300 करोड़ की संपति पकड़ी गई है। इसकी गिनती व जांच जारी है। ऐसे में यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।
विज्ञापन
शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद धीरज साहू के आवासों पर छापे व वहां से मिली करोड़ों की संपति को भ्रष्टाचार का काला धन बताते हुए भारतीय जनता पार्टी ने शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को पारिजात चौक पर धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इतने बड़े कांड पर कांग्रेस मुंह तक खोलने को तैयार नहीं है, जिससे पता चलता है कि कांग्रेस व भ्रष्टाचार का चोली दामन का साथ है।

विज्ञापन


धरने की अध्यक्षता करते हुए शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सांसद के घर छापे में अब तक के अनुमान के अनुसार 300 करोड़ की संपति पकड़ी गई है। इसकी गिनती व जांच जारी है। ऐसे में यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नारा है कि न खाउंगा और न ही खाने दूंगा और इसी को सार्थक करते हुए जांच एजेसियों ने अपनी जांच के चलते कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर छापे मारे हैं। उन्होंने कहा कि इस मसले पर कांग्रेस चुप है, जो निंदनीय है। कांग्रेस को अपने सांसद के कृत्य पर मुंह खोलना चाहिए।

धरने को संबोधित करते हुए मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि भ्रष्टाचारियों के लिए अब देश में कोई स्थान नहीं है। भाजपा सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और ऐसे भ्रष्टाचारियों की जगह अब बाहर नहीं बल्कि जेल में है। उन्होंने कहा कि आज धरना देकर कांग्रेस को चेताया गया है कि वह भ्रष्टाचार बंद करें।
विज्ञापन

भाजपा जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि धरने का संचालन महामंत्री एडवोकेट धर्मबीर रतेरिया ने किया। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी, जिला महामंत्री प्रवीण पोपली, प्रद्रेश कार्यसमिति सदस्य जितेन्द्र जोग, जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी, जिला मंत्री संजीव रेवड़ी, संजय सूरा सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें