फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बिल्डर को नोटिस देकर बुलाओ, 15 दिन में सुविधा न दे तो एफआईआर दर्ज कराओ

विज्ञापन
जनपरिवाद समिति हिसार की बैठक में लोगों की समस्याएं सुनते सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री अरविंद शर्म
विज्ञापन
हिसार। पर्यटन एवं सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने शुक्रवार को जन परिवाद समिति की बैठक में अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि आमजन की हितों से खिलावाड़ करने वालों को बख्शा न जाए। लाखों रुपये लेने के बावजूद प्लॉटधारकों को पेयजल सुविधा नहीं देने के एक मामले में कहा कि बिल्डर को नोटिस देकर बुलाया जाए। वह 15 दिन के भीतर सुविधा उपलब्ध नहीं कराता है तो उसके खिलाफ ऐसी धाराओं में मामला दर्ज कराएं कि लंबे समय तक बाहर न आ सके।
विज्ञापन

लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला सभागार में आयोजित मासिक बैठक में करीब ढाई घंटे देरी से पहुंचे मंत्री के समक्ष रखे गए 16 परिवादों में से 10 का मौके पर ही समाधान किया गया। मंत्री ने कहा कि बैठक में रखी जाने वाली शिकायतों के संबंध में ग्रीवेंस कमेटी के सदस्यों की राय भी शामिल की जानी चाहिए। बरवाला निवासी रोहताश गुप्ता की प्रॉपर्टी किसी अन्य व्यक्ति के नाम चढ़ाने के मामले में गठित कमेटी की रिपोर्ट सुनी गई। मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को जांच के निर्देश दिए। ऐरन गोल्ड सुक प्रोजेक्ट की कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को एफएसएल रिपोर्ट जल्द पूरी करवाकर जांच आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रार्थी अविनाश भाटिया द्वारा भुगतान करने के बावजूद राज दरबार बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं कराने के मामले में जिला नगर योजनाकार को समाधान कराने के निर्देश दिए।
सरपंच को बुलाकर ऐसा इलाज करो कि याद रखे..
एक महिला की ओर से सरपंच पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के आरोप संबंधी मामले की सुनवाई के दौरान मंत्री ने पूछा कि आरोपी सरपंच के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरपंच को गिरफ्तार कर चालान पेश किया जा चुका है और वह फिलहाल जमानत पर बाहर है। इस पर मंत्री ने कहा कि सरपंच को बुलाकर ऐसा इलाज करो कि वह याद रखे और दोबारा किसी के घर में झांकने की हिम्मत न करे।
विज्ञापन

बड़े मामलों में मौके पर जाएं उच्च अधिकारी
नगर निगम के वार्ड नंबर-18, शास्त्री नगर निवासी एक महिला ने सीवरेज व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक वर्ष से समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। सीवरेज के कारण मकानों में दरारें आ गई हैं और घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मंत्री ने अधीक्षक अभियंता से पूछा कि क्या वे मौके पर गए थे। उनके इनकार करने पर मंत्री ने कहा कि हर बड़े मामले में जिले के उच्च अधिकारियों को मौके पर जाकर हालात का जायजा लेना चाहिए। सीवरेज समस्या पर नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि वह भी पिछले एक वर्ष से अधिकारियों से कह रहे हैं कि पाइप और मोटर उनसे ले लें लेकिन समस्या का समाधान करें।
ठेकेदार को किया ब्लैकलिस्ट
मलापुर और लाडवी गांवों में नहरी नाले के दो वर्ष बाद भी पूरा नहीं होने की शिकायत पर अधिकारियों ने बताया कि पुराने ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है और जल्द नया टेंडर जारी किया जाएगा। गांव कालीरावण निवासी सुनील कुमार की ओर से नहरी नाले में फैक्ट्री का रासायनिक पानी छोड़े जाने संबंधी शिकायत पर मंत्री ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए। मंत्री ने स्कॉलर कॉलोनी विवाद मामले को अगली ग्रीवेंस कमेटी बैठक में पुनः शामिल करने के आदेश भी दिए। बैठक में नलवा विधायक रणधीर पनिहार, मेयर प्रवीण पोपली, निगम आयुक्त नीरज, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें