फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आर्म्स एक्ट मामले का मुख्य सप्लायर हिस्ट्रीशीटर सुरजीत उर्फ जीतू गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। 12 क्वार्टर चौकी पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले के मुख्य सप्लायर व हिस्ट्रीशीटर सूर्य नगर निवासी सुरजीत उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य मामलों की जानकारी जुटाना चाहती है। आरोपी को अदालत के समक्ष पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

चौकी 12 क्वार्टर की पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एचटीएम थाने में फरवरी में दर्ज आर्म्स एक्ट मामले का मुख्य सप्लायर क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आरोपी सुरजीत उर्फ जीतू को सेक्टर 1-4 से गिरफ्तार किया। उस पर पहले से ही हिसार जिले के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लड़ाई-झगड़ा व मारपीट, आर्म्स एक्ट आदि के तहत प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें