फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्चपुर में मसूदपुर माइनर टूटी, 70 एकड़ भूमि जलमग्न

विज्ञापन
माइनर को पाटने में जुटे जेसीबी व ग्रामीण। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
नारनौंद। गांव मिर्चपुर के खेतों से होकर गुजरने वाली मसूदपुर माइनर वीरवार को टूट गई। इससे करीब 70 एकड़ की फसलें डूब गई। किसानों का आरोप है कि सफाई नहीं होने के कारण माइनर ओवरफ्लो होकर बार-बार टूट रही है। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

किसान राजेश ढांडा, गिलु, नसीब ढांडा, राजेंद्र सिंह, अजमेर, रामफल, सुरेश, तेलू, कृष्ण ने बताया कि पिछले काफी समय से मसूदपुर माइनर की सफाई नहीं हुई है। इसके कारण माइनर ओवरफ्लो हो जाती है। जिसके चलते वीरवार को सुबह मिलकपुर रोड के पास मसूदपुर माइनर टूट गई और लगभग 70 एकड़ में पकी धान, ईख व मक्के की फसल पानी में डूब गई। उनकी धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने इसकी सूचना नहर विभाग के कर्मचारियों को दी। उसके बाद नहर विभाग के जेई प्रमोद व अन्य कर्मचारियों ने ग्रामीणों व जेसीबी की मदद से करीब 8 घंटो की कड़ी मश्क्कत के बाद माइनर को पाटने का काम किया गया।
सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए पहुंच गए थे। ट्रैक्टरों से मिट्टी मंगवाकर जेसीबी की सहायता से माइनर को पाटने का काम किया गया है। माइनर के ओवरफ्लो होने के कारण ही माइनर टूटी है। - प्रमोद कुमार, जेई सिचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें