फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की अस्पताल में मौत, सड़क पर शव रखा किया हंगामा, लगा जाम

विज्ञापन
मृतका के परिजनों से बात करती पुलिस। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। सिरसा के गांव कालुआना निवासी करीब 24 वर्षीय शैलजा की शनिवार सुबह पांच बजे संदिग्ध परिस्थितियों में जहर के प्रभाव से हिसार के निजी अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। वहीं, महिला की मौत के बाद परिजनों ने शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे नागरिक अस्पताल के गेट के सामने सड़क पर शव रखकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप था कि ससुराल पक्ष ने जहर देकर उनकी बेटी की हत्या की है। करीब आधे घंटे तक हुए हंगामे के कारण सिरसा चुंगी से फव्वारा चौक तक करीब चार किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को गुजारा। वहीं, ट्रैफिक थाना प्रभारी प्रह्लाद राय ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को आश्वासन देकर शांत करवाया।
मृतका के चचेरे भाई सिरसा के काशीराम का बास गांव निवासी राकेश ने बताया कि 11 अक्टूबर की रात शैलजा के ससुरालजनों ने उसे खाने में जहर मिलाकर दे दिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उपचार के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। आरोप है कि ससुरालजनों ने उसकी गंभीर हालत होने पर भी दो दिन बाद उन्हें सूचना दी।
विज्ञापन

गर्भपात कराया, दहेज न मिलने पर पति देता था दूसरी शादी करने की धमकी
मृतका के चचेरे भाई राकेश ने बताया कि करीब पांच साल पहले उसकी बहन शैलजा की शादी सिरसा के गांव कालूआना के रवीन से की थी। उस दौरान रवीन कोई काम धंधा नहीं करता था। कुछ समय बाद वह हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल लगा। आरोप है कि आरोपी रवीन और उसके परिवार वाले शैलजा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज न मिलने पर शैलजा को धमकी देता था कि वह दूसरी शादी कर लेगा। आरोप है कि रवीन ने शैलजा का गर्भपात भी करवा दिया था।
हिसार थर्ड बटालियन में तैनात रवीन
मृतका के पति रवीन के खिलाफ 14 अक्तूबर को केस दर्ज कर लिया गया था। रवीन हिसार थर्ड बटालियन में तैनात है। चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

- एएसआई शैलेंद्र, गोरीवाला चौकी प्रभारी, सिरसा

रोड पर शव रखकर जाम लगाते मृतका के परिजन। संवाद- फोटो : Hisar

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें