फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के पांच माह बाद विवाहिता फरार, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। गांव सैनीपुरा से शादी के महज 5 महीने बाद ही विवाहिता घर से कपड़े व सोने के आभूषण लेकर गायब हो गई। बताया जा रहा है कि विवाहिता एक बार पहले आत्महत्या का प्रयास भी कर चुकी है। मामले में पुलिस ने विवाहिता के पति की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी शादी के 10 दिन बाद ही यह कहने लगी थी कि परिवार वालों ने उससे धोखा किया है।
विज्ञापन

गांव सैनीपुरा निवासी सुमित ने बताया कि उसकी शादी इसी वर्ष 19 जनवरी को गांव बुडनपुर, शाहगंज, उत्तर प्रदेश की सुंदरी के साथ हुई थी। उसकी पत्नी सुबह 11 बजे के लगभग घर में बिना किसी को बताए चली गई। जाते समय वह घर से जेवर और कपड़े भी साथ ले गई। सुमित ने बताया कि उन्होंने अपने जान पहचान व रिश्तेदार वालों से भी पूछताछ की लेकिन उसके बारे में किसी को नहीं पता। उसने सुंदरी के साथ किसी अनहोनी की आशंका भी व्यक्त करते हुए पुलिस से उसका पता लगाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें