फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब मानसून की पहली बरसात में झूम उठे लोग

Sat, 02 Jul 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
मानसून की पहली बारिश - फोटो : bureau
विज्ञापन
कम स्पीड से पहुंची मानसून एक्सप्रेस पूरी राहत नहीं दे सकी। उमस से बेहाल लोगों के लिए पहुंची मानसून की बरसात से हल्की सी राहत मिली। शुक्रवार को 3.8 एमएम बरसात के साथ मानसून की पहली बरसात रिकॉर्ड हुई। 4 जुलाई तक मानसून की बरसात होगी।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में मानसून का प्रवेश हो गया है। शुक्रवार को शाम हुई बरसात मानसून की बरसात है। जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून सक्रिय होने का अनुमान था।

तय समय पर मानसून ने दस्तक दे दी है। अब लगातार तीन दिन तक बरसात रहेगी। जिसमें बरसात के साथ तेज ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है। शुक्रवार को भी लोग सुबह से ही उमस से परेशान थे।
विज्ञापन


दोपहर बाद आसमान में बादलों का प्रभाव हुआ। शाम करीब साढे़ चार बजे बरसात शुरू हुई। करीब 20 मिनट तक रुक रुक कर बरसात होती रही। इस दौरान दस मिनट तक अच्छी बरसात हुई। मौसम विभाग ने 3.8 एमएम बरसात रिकॉर्ड की है।

शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। बरसात के बाद तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इनका कहना है
अगले तीन दिन तक बरसात होने का अनुमान है, जिसमें ठंडी हवाएं चलने के साथ बरसात होगी। यह मानसून की बरसात है। मानसून 1 से 4 जुलाई के बीच सक्रिय होने का अनुमान था। सही समय पर मानसून ने दस्तक दी है। प्रदेश के कई हिस्सों में बरसात हुई है।
- राज सिंह, विभागाध्यक्ष मौसम विभाग, सीसीएचएयू हिसार।

उमस ने निकाला दम
पिछले तीन दिन से लोग उमस के कारण परेशान थे। तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस होने के बावजूद लोगों को असहज महसूस हो रहा था। कूलर भी राहत देने में नाकाम साबित हो रहे थे। चिपचिपी गर्मी से घर के अंदर व बाहर दोनों ही जगह मुश्किलें हो रही थी। बरसात के बाद मामूली सी राहत मिली है। तेज बरसात के बाद पूरी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


एचएयू के मौसम विभाग के अनुसार पिछले पांच साल का मानसून का रिकॉर्ड
वर्ष       जून         जुलाई            अगस्त            सितंबर         कुल बरसात
2010    50.3         300                209.6            147.6          707.0
2011     47.4       74.2                 95.7                 140.3            357.6
2012        26.5          76.6                    282.5                33.2             418.8
2013        97.3          159.2                  288.2               140.7            685.4
2014        71.6           73.1                   34.2                  81.5             260.4
2015     161.0         156.1                  54.8              19.8          391.7
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें