फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। ऑटो मार्केट के व्यापारी विपिन थरेजा से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में मुख्य आरोपी मिर्जापुर निवासी प्रदीप उर्फ दीपा को पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूूसरी तरफ संजय से तीन दिन की रिमांड अवधि में पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल सिम और बाइक बरामद की है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि आरोपी प्रदीप उर्फ दीपा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दिल्ली के उत्तम नगर में छापेमारी कर रही थी। डीएसपी अशोक ने बताया था कि सीआईए को प्रदीप की दिल्ली में लोकेशन मिली थी। मंगलवार रात और बुधवार सुबह सीआईए की दो टीमों ने दिल्ली के उत्तम नगर और लक्ष्मी विहार में कुछ ठिकानों पर दबिश दी थी। आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें