फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: खुराक भत्ते के लिए सड़क पर नन्हे एथलीट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने नर्सरियां शुरू की थी। इन नर्सरियों में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को डाइट राशि देने का भी प्रावधान है। मगर अभी तक खिलाड़ियों को पिछले साल की डाइट राशि तक नहीं मिली है।
विज्ञापन

ऐसे में खिलाड़ियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सोमवार को सुल्तानपुर की फुटबाल नर्सरी के खिलाड़ियों ने डाइट राशि नहीं मिलने पर लघु सचिवालय परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के साथ कोच राजेश भी मौजूद रहे। मगर बारिश के चलते खिलाड़ी वापस अपने गांव लौट गए। अब खिलाड़ी मंगलवार को फिर प्रदर्शन करेंगे। उसके बाद जिला उपायुक्त और जिला खेल अधिकारी से भी मिलेंगे।
फुटबाल खिलाड़ी जितेश, हरिओम, मनीष, अंकित, सौरव ने बताया कि डाइट नहीं लेने से उनकी परफोरमेंस पर भी असर पड़ सकता है।
उनका कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि वह खुद डाइट का खर्चा उठा सकें। हर माह डाइट राशि मिलनी चाहिए। वहीं, कोच राजेश मलिक ने बताया कि अभी तक नर्सरियों के कोच को भी सिर्फ साढ़े चार माह का ही वेतन मिला है। ऐसे में परेशानी उठानी पड़ रही है। कुछ माह पहले ही जिले को 101 खेल नर्सरियां मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें