फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बरवाला में कम तेल डालने पर पेट्रोल पंप की दो मशीनें सील

विज्ञापन
बरवाला में पेट्रोल पंप पर जांच करते अ​धिकारी। 
विज्ञापन
बरवाला। शहर के सिविल अस्पताल मार्ग के नजदीक स्थित एचपी (हिंदुस्तान पेट्रलियम) कंपनी के पेट्रोल पंप की दो मशीनों को डीएफएससी ने सील कर दिया। टीम ने यहां से तेल के सैंपल लिए व रिकॉर्ड को भी अपने कब्जे में ले लिया। टीम ने मौके पर वीडियोग्राफी भी कराई।
विज्ञापन

सोमवार को अचानक जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अमित कुमार पूरी टीम के साथ हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के पेट्रोल पंप पर पहुंचे। टीम में मापतोल विभाग के निरीक्षक जयपाल सिंह, दिनेश कुंडू, निरीक्षक राजेश कुमार, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर मनोज, राकेश कुमार मौजूद थे।
टीम ने पेट्रोल पंप के सारे रिकॉर्ड भी खंगाले। इस दौरान सामने आया कि पेट्रोल पंप की कार्यप्रणाली में कई खामियां हैं। डीएफएससी को सूचना मिली थी कि पेट्रोल पंप पर गड़बड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से एक ट्रक में तेल ले जाया गया था, जिसकी विभागीय जांच करवाई है। विभाग ने सोमवार को पेट्रोल पंप की दो मशीनों को सील कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें