फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: तीन साल से एक जगह जमे अफसर और कर्मचारियों की सूची तैयार, प्रदेश के मुख्य सचिव ने मांगा था ब्योरा

Fri, 18 Feb 2022 12:50 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

कुछ अधिकारी तो पिछले 11 साल से एक ही जिले में उसी पद पर तैनात हैं। हिसार, पलवल, नूंह जिले में एक ही योजना अधिकारी व सहायक योजना अधिकारी चार साल से तैनात हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्य सचिव ने एक ही जिले में तीन साल से जमे अधिकारियों-कर्मचारियों का ब्योरा मांगा है। योजना अधिकारी व सहायक योजना अधिकारी के पदों को संवेदनशील की श्रेणी में शामिल किया है। प्रदेश में 17  सहायक योजना अधिकारी व जिला योजना अधिकारी पिछले तीन साल या इससे लंबे समय से एक ही जिले में काम कर रहे हैं। कुछ अधिकारी तो पिछले 11 साल से एक ही जिले में उसी पद पर तैनात हैं। हिसार, पलवल, नूंह जिले में एक ही योजना अधिकारी व सहायक योजना अधिकारी चार साल से तैनात हैं।  

विज्ञापन


प्रदेश के मुख्य सचिव कार्यालय ने 20 दिसंबर सभी प्रशासनिक सचिव, सभी विभागों के अध्यक्ष, सभी बोर्ड-कारपोरेशन के एमडी, सीए, सभी मंडल आयुक्त, उपायुक्तों को पत्र भेजा। असमें कहा कि ऐसे पद जिसमें जनता की सीधी भागीदारी हो और ग्रांट, वित्तीय मामले जुड़े हों उनकी सूची तैयार की जाए। एक ही पद पर पिछले तीन साल से काम कर रहे ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार की जाए। प्रदेश में योजना अधिकारी, सहायक योजना अधिकारी के पदों की लिस्ट तैयार की।  

जानिए... कौन कब से कहां तैनात 
नाम                      पद                             जिला     कब से 
विज्ञापन

जय सिंह यादव    योजना अधिकारी              गुरुग्राम    2-2-2011
जगदीश              योजना अधिकारी              हिसार      9-2-2018
भगीरथ              योजना अधिकारी               भिवानी    2-5-2017
सचिन परूथी       योजना अधिकारी            यमुनानगर  11-6-2014
दिलबाग सिंह      योजना अधिकारी                नूंह         25-1-2012
मनोज कुमार      योजना अधिकारी               पलवल     13-12-2013
मनोज कुमार     सहायक योजना अधिकारी   फरीदाबाद   1-7-2017
राधा किशन       सहायक योजना अधिकारी    हिसार     10-10-2017
जितेंद्र कुमार      सहायक योजना अधिकारी      जींद     14-7-2017
शिव कुमार        सहायक योजना अधिकारी      कैथल    18-3-2013
ईश्वर सिंह         सहायक योजना अधिकारी    कुरुक्षेत्र    1-1-2018
जगबीर सिंह      सहायक योजना अधिकारी    महेंद्रगढ़    6-2-2018
अशोक कुमार     सहायक योजना अधिकारी    नूंह          26-02-2014
सुरेश चंद           सहायक योजना अधिकारी    पलवल    14-8-2014
जय सिंह           सहायक योजना अधिकारी    पानीपत    29-8-2014
सोनू यादव         सहायक योजना अधिकारी    रेवाड़ी    19-8-2014
प्रवीण सिंह         सहायक योजना अधिकारी    सिरसा    13-11-2018

उधार से चल रहा सिरसा
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला के गृह जिले सिरसा में प्लानिंग ऑफिसर का पद पिछले तीन साल से रिक्त पड़ा है। सिरसा के पीओ का पद बीते तीन साल से हिसार के योजना अधिकारी जगदीश ही संभाल रहे हैं। जिस कारण सिरसा में योजना विभाग के कार्यों के लिए इंतजार करना मजबूरी है। 

मुख्य सचिव के निर्देश के अनुसार हमसे सूची मांगी थी। फिलहाल हम बजट की तैयारियों में जुटे हैं। मार्च-अप्रैल में तबादला नीति पर काम होगा। ऑनलाइन नीति पर भी मंथन चल रहा है। -नत्थूराम, निदेशक, योजना एवं सांख्यिकी विभाग, हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें