फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की तरह हरियाणा की जनता भी चाहती है बदलाव : ओमप्रकाश चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का काम करें। प्रदेश की राजनीति में आने वाला समय इनेलो का ही होगा। यह बात आज इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने सिरसा रोड स्थित ताऊ देवीलाल सदन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने कहा कि संगठन ही इनेलो की पहचान है और विरोधी दल भी यह मानते हैं कि संगठन के तौर पर इनेलो का मुकाबला नहीं किया जा सकता। हमारा संगठन जितना अधिक मजबूत होगा, उतना ही हम राजनीतिक रूप से मजबूत होते जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश व प्रदेश की राजनीतिक हालात बदल रहे हैं। पंजाब की तरह हरियाणा की जनता भी बदलाव चाहती है। महंगाई चरम सीमा पर है और लोगों के लिए अपना गुजारा करना मुश्किल हो गया है। इसलिए कार्यकर्ता आम जनता की आवाज को उठाने का काम करें ताकि सरकार को पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम घटाने को मजबूर होना पड़े। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतबीर सिसाय, युद्धवीर आर्य, चतर सिंह स्याहड़वा, प्रदेश महासचिव राजेश गोदारा, राज सिंह मोर, देवीलाल सिहाग, अजीत लितानी, सतपाल काजला, सुरजीत कड़वासरा, राजबीर सिंधु, जितेंद्र श्योराण, अन्नू सूरा, वेदकौर पुनिया, सरोज बैनीवाल, जिला प्रवक्ता रमेश चुघ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें